Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला शाखा की प्रबंध समिति की बैठक संपन्न।

Vivek Sahu

Sat, Jul 26, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) भारतीय रेडक्रास सोसायटी की प्रबंध समिति की बैठक का अयोजन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा के सभा कक्ष में किया गया।   इस बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तथा अन्य सदस्य उपस्थित थे। बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों द्वारा रेडक्रास सोसायटी के आय-व्यय पर चर्चा किया साथ ही रेडक्रास दवाई दुकान का मासिक अंशदान, दुकान का अनुबंध, दवाईयों पर डिस्काउंट, प्रतिवर्ष अंशदान में वृद्धि, दवा दुकान के खुलने के समय, बैंक गारंटी तथा विभाग से एनओसी लेने , बिजली बिल संचालक को भुगतान करने संबंधी विषय पर चर्चा किया गया।   इस बैठक में समिती के सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदाय हेतु सर्व सम्मति से प्रारूप मान्य किया गया ।   अंत में रेडक्रास सोसायटी के द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, रक्तदान शिविर , रेडक्रास भवन निर्माण, समस्त रेडक्रास सोसायटी के सदस्यों का सम्मेलन बुलाने, सभी स्कूल, कॉलेज के सदस्यों को मिटिंग में बुलाये जाने तथा जनवरी से अब तक का प्राप्त राशि का 30 प्रतिशत राज्य शाखा को भेजने का निर्णय लिया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन