Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में ‘मन की बात’ का श्रवण, जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी व मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर की उपस्थिति में उमड़ा जनसैलाब।

Vivek Sahu

Sun, May 25, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) दादरखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रविवार को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदरणीय भैय्या गोपाल मोदी जी और मंडल अध्यक्ष भैय्या राजेश राठौर जी की गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम की विशेष रही। दोनों ही नेताओं ने सभी कार्यकर्ताओं और नागरिकों के साथ प्रधानमंत्री जी के प्रेरणादायक विचारों को श्रवण कर उन्हें आत्मसात किया।   कार्यक्रम के दौरान ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने राष्ट्र निर्माण, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, युवा सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित लोगों ने पूरी एकाग्रता के साथ संदेशों को सुना और उसकी सराहना की।   कार्यक्रम में भाजपा के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे, जिनमें भैय्या मनोज राठौर जी, श्री भरत सोनी जी, कार्यक्रम संयोजक श्री गोपलाल राठिया जी, पार्षद श्रीमती सुनिता चौहान जी, श्रीमती सुमन सोनी जी, श्रीमती सरस्वती पटेल जी, श्री अर्जुन गुप्ता जी, श्री विकास चौहान जी, श्रीमती सुचिता चौहान जी, श्री लीलाराम पटेल जी, श्री अमर सिंह कंवर जी, श्री रवि राठौर जी, श्री हेमंत चंद्रा जी, श्रीमती तृप्ति सरकार जी, श्री मानेश्वर भगत जी सहित कई भाजपा कार्यकर्ता और क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक शामिल थे।   कार्यक्रम के पश्चात उपस्थितजनों ने कहा कि ‘मन की बात’ अब केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि यह जनचेतना और राष्ट्रनिर्माण का आधार बन चुका है।   इससे हर आयु वर्ग के नागरिकों को प्रेरणा मिलती है और देश के प्रति उत्तरदायित्व की भावना और मजबूत होती है। कार्यक्रम के समापन पर चाय-नाश्ते के साथ सभी अतिथियों ने एक-दूसरे से संवाद किया, जिससे सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को और बल मिला। इस अवसर पर भाजपा के पदाधिकारियों की उपस्थिति ने यह स्पष्ट कर दिया कि पार्टी जमीनी स्तर पर प्रधानमंत्री के विचारों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और जनसंवाद को प्राथमिकता देती है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन