Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: अन्य प्रान्त (म.प्र.) की मदिरा पर आबकारी विभाग जिला कोरबा की बड़ी कार्यवाही

Vivek Sahu

Wed, Jul 3, 2024
छत्तीसगढ़ कोरबा (न्यूज उड़ान) आबकारी आयुक्त सह-सचिव छत्तीसगढ़ शासन, वाणिज्यिक कर आबकारी विभाग द्वारा समीक्षा बैठको में निर्धारित आबकारी राजस्व लक्ष्य के पूर्ति हेतु दिये गये निर्देश। जिले में आबकारी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा निर्धारित राजस्व लक्ष्य के प्राप्ति हेतु निरंतर विभाग द्वारा सघन विशेष अभियान चलाया जाकर, सूचना तंत्र को मजबूत कर, अवैध मदिरा निर्माण/विक्रय/परिवहन/भण्डारण आदि स्थानों को चिन्हांकित कर नियमित गस्त/उपलम्भन कार्यवाही की जा रही है।   जिसके अंतर्गत श्री अजीत वसंत, कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी एवं श्री सौरभ बख्शी, सहायक आयुक्त आबकारी, कोरबा के निर्देशन में आबकारी विभाग कोरबा द्वारा आज दिनांक 29.06.2024 को डॉ सुकान्त पाण्डेय, आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर NH130 बिलासपुर- अंबिकापुर हाईवे में चकचकवा पहाड़ी, थाना-कटघोरा के पास घेराबंदी कर अनुपपुर से चोटिया पसान रास्ते से आ रही वाहन बोलेरो क्रमांक-MP65 ZB-4549 को रोका गया।   वाहन में नवीन शिवहरे एवं मनोज खटिक उपस्थित मिले, वाहन की तलाशी लिए जाने पर 6 पेटी सिग्नेचर, 5 पेटी मैकडावेल नम्बर-01 पाय 5 पेटी रॉयल स्टेज पाय, 03 पेटी ब्लेंडर प्राईड पाव सहित कुल 164.16 बल्क लीटर मदिरा बरामद की गई।   आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) (क), 34(2), 36, 59 (क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को जेल दाखिल करने की कार्यवाही की जा रही है।   उपरोक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डॉ सुकान्त पाण्डेय, आशीष उप्पल, आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी नगर सैनिक राजेश दुबे, प्रजेश सिंह एवं अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन