Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: एमसीबी की जनता से मिले समर्थन से अभिभूत महंत परिवार

Vivek Sahu

Mon, Jun 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत व कोरबा सांसद ज्योत्सना महंत के द्वारा लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा और ग्रामों में पहुंच कर वहां की जनता व मतदाताओं के प्रति आभार प्रकट किया जा रहा है। संसदीय क्षेत्र के प्रवास पर चल रहे नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने रविवार को प्रात: मनेन्द्रगढ़-सोनहत-भरतपुर जिला के ग्राम लेदरी से ग्राम केलहारी के लिए रवाना हुए। ग्राम केलहारी के साथ-साथ भागवानपुर, जनकपुर और मनेन्द्रगढ़ में भी पहुंचकर समारोहपूर्वक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।   नेता प्रतिपक्ष व सांसद का इस दौरान स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों के द्वारा आत्मीय स्वागत किया जाता रहा। संबोधन में नेता प्रतिपक्ष व सांसद ने लोकसभा चुनाव में पुन: महंत परिवार व ज्योत्सना महंत पर भरोसा जताने के लिए आभार प्रकट करते हुए कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ता बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। हमने अपने पार्टी कार्यकर्ताओं के बलबूते चुनाव लड़ा और जनता के बीच सीधे पहुंच कर अपनी बात रखी। चुनाव में जनता ने कांग्र्रेस की मंशा, उसकी भावी योजनाओं और जनता के प्रति चिंता को भली-भांति समझा और फिर से भरोसा जताया है। डॉ. महंत ने कहा कि महंत परिवार का संबंध सिर्फ चुनाव के समय नहीं बल्कि हर वक्त सीधे तौर पर जनता के साथ काफी गहरा है। लोकसभा क्षेत्रवासियों को सांसद ज्योत्सना महंत किसी भी तरह से निराश नहीं होने देंगीं और अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास हम करेंगे। इस दौरान पूर्व विधायक गुलाब कमरो, एमसीबी कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों सहित सूरज महंत के अलावा बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व ग्रामीण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन