Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: वार्ड क्रमांक 66 में सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन किया नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने

Vivek Sahu

Wed, Jan 25, 2023

कोरबा। वार्ड क्रमांक 66 बांकीमोगरा में सीसी रोड सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन हुआ, इस भूमिपूजन में नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए, कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में दीपका नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, वार्ड पार्षद कमला बरेठ उपस्थित रहें, सर्वप्रथम अतिथियों ने भूमिपूजन करते हुए नारियल फोड़ कर निर्माण कार्य की शुरुवात की |

इस दौरान नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि आज पार्षद कमला दीदी के प्रयास से सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया है, पिछले 8 साल से कोरबा नगर निगम में विकास कार्य ठप पड़े है, सड़के बनती तो है लेकिन वो सड़के हाथ से उखड़ जाती है जिसका विरोध करने पर नगर निगम द्वारा भाजपा पार्षदों पर एफआईआर तक दर्ज कराया तो वही दूसरी ओर सड़के पहली बारिश में बह जाती है, महापौर राजकिशोर प्रसाद रबर स्टांप की तरह कार्य कर रहें है उनको कमीशन देने के लिए शहर की जनता ने भीख देकर राशि एकत्रित कर दी ताकि वो नींद जाग सके किंतु महापौर गहरी निंद्रा में सोए हुए जनता पूरी तरह त्रस्त हो चुकी है |

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन