Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: साइबर टिपलाइन पर बड़ी कार्रवाई – चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामलों में 7 एफआईआर, 3 गिरफ्तार, 4 नाबालिगों पर विधिवत कार्रवाई।

Vivek Sahu

Sat, Feb 1, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )पुलिस द्वारा चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए साइबर टिपलाइन से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर 7 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इन मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 4 नाबालिगों पर विधिवत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामलों का विवरण: मानिकपुर चौकी: 3 सिविल लाइन थाना: 2 राजगामार थाना: 1 दर्री थाना: 1 चाइल्ड पोर्नोग्राफी: एक गंभीर अपराध। चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी किसी भी सामग्री का निर्माण, वितरण, साझा करना या देखना सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67बी और पॉक्सो एक्ट, 2012 के तहत गंभीर अपराध है, जिसमें कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है। कोरबा पुलिस की अपील – साइबर जागरूकता जरूरी ✅ ऑनलाइन सतर्कता बरतें – किसी भी अनजान लिंक, मैसेज या संदिग्ध वेबसाइट पर क्लिक न करें। ✅ अवैध सामग्री को कभी भी शेयर न करें – चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़ी कोई भी सामग्री भेजना या साझा करना अपराध है। ✅ बच्चों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करें – माता-पिता को चाहिए कि वे बच्चों की इंटरनेट गतिविधियों पर नजर रखें और साइबर जागरूकता बढ़ाएं। ✅ संदिग्ध गतिविधियों की रिपोर्ट करें – अगर आपको इंटरनेट पर इस तरह की कोई सामग्री मिलती है, तो साइबर हेल्पलाइन 1930 या www.cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें। कोरबा पुलिस नागरिकों को जागरूक करने और बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार अभियान चला रही है। "साइबर सतर्कता ही सुरक्षा की कुंजी है।" - पुलिस अधीक्षक, कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन