Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: सभी समाज का मिला सहयोग : लखन देवांगन।देवांगन समाज ने किया आत्मीय स्वागत

Vivek Sahu

Fri, Dec 8, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान) कोरबा विधानसभा में जीत दर्ज करने के बाद विधायक लखनलाल देवांगन का इन दिनों जमकर स्वागत सत्कार हो रहा है। कोहडिय़ा स्थित उनके घर पहुंचकर समर्थकों सहित विभिन्न समाज के लोग फूल माला भेंट कर उनका सम्मान कर रहे हैं। इसी क्रम में देवांगन समाज के लोगों ने भी स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि इस चुनाव में सभी समाज का भरपूर सहयोग मिला। चुनाव प्रचार के दौरान समाज के लोगों ने उनके समक्ष विभिन्न समस्याओं को रखा जिसे पूरा करने का आश्वासन दिया गया। खासकर सामाजिक भवन के उत्थान को लेकर अनेक मांगे रखी गई। वैसे भी भाजपा के प्रति सभी समाज के लोगों में काफी उत्साह दिखा जिसकी वजह से यह परिणाम सामने आया है। इन दिनों श्री देवांगन कोरबा में मौजूद है और सुबह से ही उनके निवास स्थान पर बधाई देने वालों का ताता लगा रहता है। गुरुवार की सुबह देवांगन समाज के लोगों ने उनके निवास पर पहुंच कर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन