Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना: बुधवारी केंद्र का कल श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन करेंगे शुभारंभ

Vivek Sahu

Wed, Jul 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना के तहत बुधवारी बाजार के समीप नवीन अन्न केंद्र का श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन बुधवार को शुभारंभ करेंगे। इसके साथ ही श्रम विभाग के अंतर्गत विभिन्न योजना के तहत 176 श्रमिक परिवारों को चेक का वितरण भी करेगें। श्रमिक हितेषी विष्णुदेव सरकार द्वारा लगातार श्रमिक परिवारों को नित नई सौगात दी जा रही है। श्रम मंत्री श्री देवांगन द्वारा श्रमिकों के लिए बालको एल्यूमिना गेट के समीप पहले केन्द्र की शुरुवात की गई थी।   शहर के बुधवारी बाजार के समीप दुसरे अन्न केंद्र का शुभारंभ बुधवार को मंत्री श्री लखन लाल देवांगन द्वारा दोपहर 1 बजे किया जाएगा। इन योजनाओं के तहत हितग्राहियों को चेक का वितरण श्रम विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ अब श्रमिक परिवारों को मिलने लगा है। असंगठित कर्मकार श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 129 हितग्राहियों को 20–20 हजार की राशि,ठेका श्रमिक, घरेलू महिला कामगार व हमाल श्रमिक प्रसूति सहायता योजना के तहत 27 हितग्राही को 20–20 हज़ार की राशि व असंगठित कर्मकार मृत्यु व दिव्यांग सहायता योजना के तहत 16 हितग्राही को 1–1 लाख की राशि का चेक वितरित करेगें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन