Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: कोरबा के नए सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी ने किया पदभार ग्रहण

Vivek Sahu

Tue, Oct 11, 2022
कोरबा| छत्तीसगढ़ शासन,लोक स्वास्थ्य एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटलनगर के आदेश दिनांक 30 सितम्बर 2022 द्वारा जिला रायगढ़ के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी को स्थानांतरित करते हुए जिला कोरबा में पदस्थ करने के फलस्वरूप डॉ केशरी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया गया है। जिले के नवपदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केषरी द्वारा बताया गया कि कोरबा जिला आदिवासी बाहुल्य एवं वनांचल क्षेत्र से परिपूर्ण है,जहां उनकी पहली प्राथमिकता जिले में अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं को सहजता से सुलभ कराना है तथा जिले में सभी गर्भवती महिलाओं की गुणवत्तापूर्वक प्रसवपूर्व जांच एवं जटिल प्रकरणों की समय से पहचान व उपचार सुनिष्चित कराना,आयुष्मान भारत योजनांतर्गत सभी पात्र परिवारों का शतप्रतिषत आयुष्मान कार्ड बनवाना व पंजीकृत चिकित्सालय में नगदरहित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। साथ ही जिले में संचालित विभागीय नीतियां एवं समग्र अभिनव योजनाएं सही दिषा में अग्रसर हो,इस हेतु विभागीय समन्वय के साथ स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उत्तरोत्तर निरंतर विकास करना है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन