Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह में पीजीडीबीएम में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर कोरबा की कु आस्था को मिला गोल्ड मेडल..

Vivek Sahu

Mon, Sep 2, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा आयोजित पाँचवें दीक्षांत समारोह में गरिमामयी वातावरण के बीच विभिन्न विषयों में पीएचडी, डिग्री, और उच्च शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।   इस ऐतिहासिक अवसर पर, प्रवीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाली कु. आस्था अग्ये को पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मैनेजमेंट में छत्तीसगढ़ राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वर्ण पदक से अलंकृत किया गया। दीक्षांत समारोह में आस्था को यह स्वर्ण पदक माननीय उच्चतम न्यायालय के न्यायाधिपति श्री प्रशांत मिश्रा, छत्तीसगढ़ प्रदेश के राज्यपाल महामहिम रामेन डेका, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, एवं विधायक श्री अमर अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से प्रदान किया गया।   परिजनों ने कहा की आस्था की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल हमारे परिवार को, बल्कि पूरे कोरबा जिले को गौरवान्वित किया है।   उनकी इस सफलता ने साबित कर दिया है कि मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।   आस्था ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल विश्वविद्यालय बल्कि पूरे जिले समेत परिवार का नाम रोशन किया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन