Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: नव वर्ष को शांतिपूर्ण मनाने के लिए कोरबा पुलिस की अपील

Vivek Sahu

Thu, Dec 28, 2023
कोरबा। पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला ने नए वर्ष को सौहार्द्र और भाईचारे के साथ मनाने को लेकर निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा के मार्गदर्शन में सभी थाना-चौकी प्रभारियों एवं यातायात पुलिस को निर्देश दिया गया की नव वर्ष को देखते हुए जिले के भीड़भाड़ इलाकों की निगरानी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखना इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक मनाएं। नए वर्ष पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रहेगी और लगातार पेट्रोलिंग की जाएगी। किसी प्रकार की घटना को तुरंत ही थाना-चौकी प्रभारियों को बताएं एवं अफवाहों पर ध्यान ना दें। •नागरिकों से त्यौहार के दिन असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, •शराब पीकर वाहन नहीं चलाने, •दोपहिया वाहन में तीन सवारी नहीं बैठे एवं हेलमेट पहन के गाड़ी चलाएं, •तेज गति से वाहन नहीं चलाने , •फोर व्हीलर चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करें, •फोर व्हीलर टू व्हीलर चलाते समय गाड़ियों के कागजात अपने पास रखें, •ध्वनि यंत्र का उपयोग निर्धारित डेसिबल से ज्यादा आवाज में उपयोग न करें, •उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार ध्वनि यंत्र के उपयोग की समय सीमा का पालन करें *पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शांति-व्यवस्था बहाल करना हमारा मुख्य उद्देश्य है और इसमें आप सभी का सहयोग भी अपेक्षित है।*

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन