Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: वाहन चला रहे नाबालिगों पर कोरबा पुलिस की सख़्त कार्यवाही।

Vivek Sahu

Sun, Sep 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश उपरांत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा वर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्री बेनेडिक्ट मिंज के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस की टीम ने स्कूलों में पहुंचकर नाबालिक बच्चों को वाहन न चलाने के लिए स्कूल प्रबंधन से आग्रह किया था।   पूर्व में भी यातायात की पाठशाला लेकर बच्चों को हिदायत भी दी गई थी। लेकिन फिर भी बच्चे स्कूल आवाजाही के लिए दोपहिया वाहन से आना जाना करते है। जिससे सड़क दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है। यातायात व्यवस्था को सुधारने का प्रयास करने हेतु बाइक-स्कूटी में स्कूल आवाजाही कर रहे नाबालिग बच्चों पर टीम चलानी कार्यवाही कर रही है।   उनके परिजन को मौके पर तलब किया गया। जुर्माना की कार्यवाही की गई और कई मोटरसाइकिलों को जप्त किया गया।   कोरबा पुलिस के द्वारा अपील की जा रही है कि छात्रों के अभिभावक उन्हें स्वयं स्कूल लाना ले जाना करें, यह संभव ना हो तो अन्य वाहन की व्यवस्था करें।   लेकिन नाबालिक बच्चों के हाथ में वाहन चलाने के लिए बिल्कुल भी ना दें। यदि एक बार की समझाईश पर आदत में सुधार नहीं आएगा तो सख्त कार्यवाही की जाएगी और न्यायालय प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा।   कोरबा पुलिस के द्वारा आगे भी इस तरह की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी, अपने बच्चों और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों का पालन करें और इसमें पुलिस प्रशासन को सहयोग करे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन