Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: दूसरे दिन भी मोडिफाइड सायलेंसरों और प्रेशर हॉर्न पर कोरबा पुलिस की कार्यवाही जारी

Vivek Sahu

Wed, Aug 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) ध्वनी प्रदूषण रोकथाम हेतु जिला कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन पर थाना /चौकी यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाइड सायलेंसरो एवं प्रेशर हार्न के विरूद्ध एमवी एक्ट और धारा 106 बीएनएसएस के तहत् जप्ती की कार्यवाही की गई है।   कोरबा पुलिस के द्वारा ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ चलाई गई विशेष अभियान में कुल 10 नग साईलेंसरों एवं साथ में प्रेशर हॉर्न को पुलिस ने कब्जा में लिया।   पुलिस के द्वारा इसमें एमवी एक्ट की कार्यवाही की एवं 5000 रुपए का समन शुल्क लिया गया।   इस कड़ी में वाहन चालको को समझाईस भी दिया गया। ज्ञात हो कि लगातार दो दिन से चल रही कार्यवाही में आज दिनांक तक कोरबा पुलिस के द्वारा कुल 59 मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न जप्त किया गया है।   कोरबा पुलिस के द्वारा विभिन्न ऑटो पार्ट्स/ गैरेज दुकानों में भी रेड कार्यवाही की जा रही है और मॉडीफ़ाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न मिलने पर उनके ऊपर भी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।   कोरबा पुलिस आप सभी से अनुरोध करती है कि आप सुरक्षित रहें और ध्वनी प्रदूषण वाली मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल न करें, और अगर कही मॉडीफ़ाइड साइलेंसर बिक रहा है तो उसकी सूचना हमें दे।   इससे आप न केवल अपनी सुरक्षा की गारंटी करेंगे, बल्कि समृद्धि की दिशा में भी मदद करेंगे। हम सभी को एक सुरक्षित और शांत सड़कों की दिशा में एकजुट होकर दुर्घटना मुक्त शहर बनाने के लिए आमंत्रित करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन