Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: कोरबा भाजपा जिलाध्यक्ष ने जताया ट्रेजरी में रखे बैलेट मतपत्र पर गड़बड़ी की आशंका। देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Nov 29, 2023
कोरबा :न्यूज उड़ान /(ईएमएस) कोरबा जिला के भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने विधानसभा चुनाव की ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी के अलावा 80+ आयु वाले और दिव्यांगजनों से कराए गए बैलेट पेपर से मतदान के साथ छेड़छाड़ की आशंका जताई है और जिले के चारों विधानसभा के बीजेपी प्रत्याशियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी से बैलेट पेपर मतपत्र को ट्रेजरी से स्ट्रांग रूम में शिफ्ट करने और उसकी सुरक्षा को चाक-चौबंद करने ज्ञापन सौंपा हैं। https://youtu.be/H2Gn7s17f7w?si=5ZQbW2XN20DXG5uY भाजपा जिलाध्यक्ष ने शंका जाहिर करते हुए कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ से शिकायतें मिल रही है कि जिस ट्रेजरी में चुनाव ड्यूटी किए अधिकारी/कर्मचारी और 80+ आयु वाले सहित दिव्यांगजनों द्वारा डाले गए बैलेट पेपर मतपत्र रखे गए हैं वहां अनाधिकृत व्यक्तियों की आवाजाही हो रही है। इसके चलते मतपत्रों में हेराफेरी की प्रबल संभावना है।   जिसको रोकने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है की सुरक्षा की दृष्टि से बैलेट पेपर मतपत्र को ट्रेजरी से निकालकर स्ट्रांग रूम में रखा जाए। साथ ही सुरक्षा को भी बढ़ाया जाए।   17 नवंबर को मतदान से पहले जिले में निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारी, कर्मचारी, 80+ आयु और दिव्यांगजनों के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने बैलेट पेपर से मतदान कराने की व्यवस्था की थी। उन मतपत्रों को जिला मुख्यालय के ट्रेजरी में रखा गया है जिनकी गिनती 3 दिसंबर को विधानसभा चुनाव की मतगणना के दौरान की जाएगी।   इसी बैलेट पेपर मतपत्र की रखरखाव को लेकर भाजपा नेता अब सवाल उठाने लगे हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन