Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन दादर खुर्द, बालको नगर और खरमोरा के रथ यात्रा में हुए सम्मिलित।

Vivek Sahu

Sat, Jun 28, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन शुक्रवार को रथ यात्रा के पावन अवसर पर शहर के दादर खुर्द, बालको नगर राम मंदिर, खरमोरा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित रथयात्रा में शामिल होकर विधि विधान के साथ भगवान जगन्नाथ का पूजन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचकर रवाना किया।   इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी उपस्थित रहीं। दादारखुर्द में भक्तो को इस पावन अवसर की बधाई देते हुए कहा की यह उत्सव सनातन संस्कृति की प्राचीनता के साथ-साथ उसकी निरन्तरता का भी प्रतीक है।   कई शताब्दियों से यह उत्सव एकता के प्रतीक के रूप में मनाया जाता रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने कहा की मै सौभग्यशाली हूँ की मुझे बचपन से इस रथयात्रा में शामिल हो कर आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिलता रहा है।   इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, सभापति नूतन सिंह, पार्षद लक्मण श्रीवास, सुनीता चौहान, मीना लहरे, मंडल अध्यक्ष डॉ राजेश लहरे, अजय विश्कर्मा, रुक्मणि नायर, रामकुमार राठौर,पार्षद मुकुंद सिंह कंवर सहित अन्य उपस्थित रहे।     https://youtu.be/X0gHUxoluA4?si=GSEXs9ccuuikM7fU  

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन