Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को रथयात्रा की दी बधाई।

Vivek Sahu

Fri, Jun 27, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर विधायक, वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने प्रदेशवासियों को भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा की बधाई और शुभकामनाएं दी है।   उन्होंने इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ से सभी नागरिकों की शांति ,सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की है।   मंत्री श्री देवांगन शुक्रवार को इस पावन पर्व के अवसर पर कोरबा दादर खुर्द व कई स्थानों पर रथयात्रा में शामिल होकर पूजा अर्चना कर दर्शन लाभ करेंगे। श्री देवांगन ने रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि महाप्रभु जगन्नाथ के धाम पुरी सहित सभी स्थानों में रथयात्रा निकाली जाती हैं।   यह भारत की मजबूत सांस्कृतिक एकता और सौहार्द्र का प्रतीक है।   उद्योग मंत्री ने कहा है कि प्राचीन काल से ही छत्तीसगढ़वासियों की भगवान जगन्नाथ में गहरी आस्था रही है।   सभी छत्तीसगढ़वासी प्रतिवर्ष भक्ति भाव और श्रद्धा के साथ भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन देवी सुभद्रा की रथयात्रा निकालते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन