Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: स्वच्छता में ही देवता वास करते है - हितानंद अग्रवाल

Vivek Sahu

Mon, Sep 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )महापौर की निष्क्रियता से आज वार्डो में गंदगी चरम पर है, लोग बीमारियों से ग्रसित हो रहे है - हितानन्द अग्रवाल।   डेंगू बचाव के लिए नेताप्रतिपक्ष हितानंद ने स्वयं चलाया धुँआ मशीन। कोरबा, स्वच्छता सेवा पखवाड़े के दौरान आज दिनांक 22 जुलाई को कोसाबाड़ी मंडल अंतर्गत वार्ड 17 पथरीपारा में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत स्वच्छता अभियान भाजपा कोसाबाड़ी मंडल द्वारा चलाया गया। डेंगू की बीमारी फैल रही है जिसे देखते हुए केमिकल युक्त, दवाई युक्त धुए का छिड़काव सामुदायिक भवनों में, गलियों में, नालियों में बस्तियों में, किया गया इस दौरान नगर पालिका निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे। जिन्होंने स्वयं अपने हाथ में फागिंग मशीन को लेकर धुएं का छिड़काव किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा स्वच्छता में ही देवता का निवास होता है और स्वच्छ परिवेश में लोगो के अच्छे स्वास्थ की कामना की जाती है, लेकिन कोरबा नगर निगम के महापौर कोरबा को अपने घर की जागीर समझ बैठे है और कोरबा की जनता के स्वस्थ के साथ खिलवाड़ कर रहे है मच्छरों से अभी बीमारियां फैल रही है और कोरबा नगर निगम में फॉगिंग मशीन बड़ी संख्या में है लेकिन उपयोग नही किया जा रहा है।   पैसे की बर्बादी करते हुए उसे क्रय भी किया गया, लेकिन सारी मशीन कंडम स्थिति में गैरेज में कबाड़ में पड़ी हुई है। चुकी नगर निगम में निष्क्रिय महापौर बैठे हैं जिनको लोगों के स्वास्थ्य की चिंता नहीं है बार-बार फॉगिंग मशीन की मांग करने पर भी धुएं का छिड़काव जब महापौर ने नही कराया ,तब भाजपा कोसाबाड़ी मंडल और उसके पदाधिकारी ने यह बीड़ा स्वयं उठाया ।   इस दौरान लक्ष्मण श्रीवास, राजेश सोनी, मैनेजर दास महंत, विकास मिश्रा, जय राम मिश्रा, विनय कुमार दुबे, रामेश्वर यादव, अंबिका साहू, सुशीला लोनिया, दिनेश तिवारी के माता जी एवं वार्ड के प्रतिष्ठित लोग भी उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन