Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

: गरीब बेटियों की शादी में चश्मा नहीं बनेगा बाधक।

Vivek Sahu

Fri, Aug 23, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ की ऐसी गरीब बेटियां जिनको किसी न किसी कारण से चश्मा लग गया है और चश्मा की वजह से उनके विवाह में अड़चन आ रही है तो ऐसे परिवार को चिन्ता करने की जरूरत नहीं है। ऐसे परिवार और बेटियों को राहत देने का बीड़ा साईं बाबा आई हॉस्पिटल ने उठाया है। इस अस्पताल के संचालक डॉ. आशीष महोबिया ने बताया कि गरीब बेटियों की आंखों से नि:शुल्क चश्मा हटाने का लेजऱ (लेसिक) किया जाएगा।   इस हॉस्पिटल में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग की बच्चियों के लिए नि:शुल्क चश्मा हटाने का लेसिक ऑपरेशन रोबोटिक टचलेस मशीन से करने का निर्णय लिया गया है।   डॉ. महोबिया ने बताया कि इसके लिए अंत्योदय गऱीबी रेखा कार्ड एवं परिवार का आयकर दाता नहीं होना अनिवार्य है।   यदि बच्चियां निर्धारित मापदंडों के दायरे में आती हैं, तो उनका ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा।   इनके अलावा यदि बच्चियां मध्यम वर्गीय परिवार की हंै, तो उनके लिए भी हॉस्पिटल द्वारा आधे दर पर ऑपरेशन की सुविधा प्रदान की जाएगी।   डॉ. आशीष महोबिया ने बताया कि आजकल की मशीनें इतनी उन्नत हो गई हैं कि वे चश्मा हटाने के ऑपरेशन की प्रक्रिया पूरी तरह दर्द रहित कर सकती हैं।   मरीज़ को कोई इंजेक्शन नहीं लगता, बल्कि ये प्रक्रिया बिना मरीज के आँखों को छुए किया जाता है।   ऑपरेशन के तुरंत बाद अपने घर जा सकते है, मरीज की आँखों में पट्टी भी नहीं लगाना पड़ता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन