Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: पिता की स्टंटबाजी ने ली मासूम की जान.. शादी समारोह में पसरा मातम

Vivek Sahu

Fri, May 16, 2025
कोरबा जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्रअतर्गत चिमनीभठा में उस वक्त मातम पसर गया, जब बारात के दौरान दूल्हे के जीजा द्वारा कार से स्टंट करने की कोशिश में डेढ़ साल के मासूम भांजे की जान चली गई। सूरजपुर से चिमनीभठा कोरबा आई बारात में यह दर्दनाक हादसा मुड़ापार शारदा विहार रोड पर हुआ। जानकारी के अनुसार, दूल्हे का जीजा नीलेश तिवारी कार चला रहा था और दूल्हा अपने डेढ़ साल के भांजे हरिओम को गोद में लिए हुए था। बारात दुल्हन के घर की ओर जा रही थी और डीजे की धुन पर सभी नाच-गा रहे थे। इसी दौरान नीलेश तिवारी ने तेज रफ्तार में अचानक ब्रेक लगाकर कार का पिछला चक्का उठाने का प्रयास किया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह डीजे वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीजे दूल्हे की गोद में बैठे मासूम हरिओम के ऊपर गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे में कार चला रहा नीलेश तिवारी भी घायल हो गया। घटना के बाद गुस्साए राहगीरों ने कार चालक नीलेश तिवारी की पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची मानिकपुर चौकी पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक हरिओम के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस हृदयविदारक घटना के बाद दूल्हा शादी करने से इनकार कर रहा था, लेकिन दुल्हन के परिजनों और स्थानीय लोगों के समझाने पर शादी गमगीन माहौल में संपन्न हुई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन