Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: उत्तर प्रदेश राज्य की आर्मी कैंटीन की मदिरा लाकर ढाबा में बेचने वाले बृजेश सिंह को आबकारी वृत्त कटघोरा ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Wed, Jul 10, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देश पर और सहायक आयुक्त आबकारी श्री सौरभ बख्शी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 9/7/24 को आशीष उप्पल आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा मुखबिर अन्य प्रांत की मदिरा को लाकर अवैध रूप से बेचे जाने की सूचना के आधार पर तुमान रोड में स्थित देव ढा़बा पर अपने छद्म खरीदारों को भेजकर मदिरा की खरीदारी कराई गई।   जैसे ही ढा़बा संचालक ने अन्य प्रांत की मदिरा पैग बनाकर आबकारी टीम के ही द्वारा भेजे खरीदारों को परोसीं। आबकारी टीम ने इशारा पाकर दबिश दी, ढाबे की विधिवत तलाशी लेने पर छिपा कर रखी गई 3 नग बोतल Contessa rum sale only to defence person in uttar pradesh only बरामद की गई। ग्राहको को प्लास्टिक डिस्पोजल में परोसीं मदिरा और खरीदारी में प्रयुक्त 100 रू का चिन्हांकित नोट भी आरोपी से बरामद किया गया। अपने संज्ञान आधिपत्य में अन्य प्रांत की मदिरा रखने और बेचने पर आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क)ख,36 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपि पर कार्यवाही की जा रही है। उपरोक्त कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक आशीष उप्पल आबकारी मुख्य आरक्षक अजय तिवारी, आरक्षक दशराम सिदार नगर सैनिक राजेश दुबे,प्रजेश सिंह एवम् अंबिका का सराहनीय योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन