Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: मछली चुराने के संदेह में आधी रात बुजुर्ग की हत्या। चंद घण्टे में आरोपी को कटघोरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Fri, Sep 27, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) विवरण इस प्रकार है कि कटघोरा थाना क्षेत्र के ग्राम तानाखार के पास सुबह एक बुजुर्ग का शव गाँव के ही एक खेत में मिलने से गांव में हड़कम्प मच गया।   ग्रामीणों की सूचना पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने घटना की जानकारी अपने उच्च अधिकारी कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी को दी। जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर तथा कटघोरा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा व कटघोरा एसडीओपी पंकज ठाकुर के मार्गदर्शन थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच प्रारम्भ की।   जाँच में कटघोरा पुलिस ने चंद घण्टे में ग्राम तानाखार के एक युवक विजय बहादुर सिंह कंवर उम्र 32 वर्ष को गिरफ्तार कर पूछताछ की।   संदेही युवक ने बताया कि वो रोजाना अपने खेत मे मछली का जाल बिछाता था। लेकिन रोज मछली सुबह जब लेने जाता था तो मछली जाल समेत गायब मिलता था। रोजाना यही होता था तो युवक बुधवार की रात लगभग 2 बजे अपने खेत के पास घात लगाए बैठा था। इसी दौरान बुजुर्ग लालजी पाटले उम्र 65 वर्ष चंदनपुर निवासी विजय बहादुर के खेत से गुजर रहा था तभी घात लगाए बैठा विजय बहादुर सिंह कंवर ने बुजुर्ग लालजी पाटले की लाठी छीनकर उसकी पिटाई कर दी और वहां से चला गया।   सुबह जब ग्रामीणों ने खेत के पास लालजी पाटले का शव खेत के पास देखा तो तत्काल इसकी सूचना कटघोरा थाना में दी।   कटघोरा पुलिस युवक विजय बहादुर सिंह कंवर को गिरफ्तार कर धारा 103(1 ) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन