Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: नशाखोरी करने वालो व्यक्तियो के विरूद्ध पुलिस चौकी मानिकपुर 02 दिवस पर प्रभावी कार्यवाही।

Vivek Sahu

Thu, Jul 3, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )सार्वजनिक स्थान में शराब पीकर उत्पात करने वाले 12 व्यक्तियों पर आबकारी अधिनियम के तहत् गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई। मुड़ापार क्षेत्र में 10 नशेड़ियों के विरूद्ध कोटपा एक्ट के तहत् व पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही। जनता से अच्छे संबंध व जनता को कानून की जानकारी देने के लिए सामुदायिक पुलिसिंग का अभियान पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी (भापुसे) के द्वारा चलाया जा रहा है। जिसके तहत ग्राम, वार्ड मोहल्ला मे जन चौपाल लगाकर जनता को कानून की जानकारी देते हुए जनता की समस्या को सूनी जा कर मौके पर हल करने का प्रयास किया जाता है।   इसी क्रम मे नवधा चौक मुड़ापार मानिकपुर कोतवाली मे चौपाल बैठक की गई जिसमे चौकी प्रभारी उप• निरी• नवीन पटेल के नेतृत्व में नशाखोरी, सायबर ठगी, एवं गुड टच बेड टच के संबंध में जन चौपाल लगाकर आम लोगो को जागरूक किया गया।   चौपाल मे जनता व्दारा शाम के सार्वजानिक स्थानो के आसपास , खुले मैदान मे शराब पीने व शराब पी कर हुड़दंग करने की शिकायत प्राप्त की गई । शिकायत प्राप्ती के पश्चात चौकी प्रभारी मानिकपुर के नेतृत्व मे सउनि अमर जायसवाल, कुलदीप तिवारी, प्रधान आरक्षक कमलेश्वर प्रसाद शर्मा, आरक्षक संजय रात्रे, प्रदीप राठौर, संदीप सिंह, ए हितेश राव के द्वारा संदिग्ध स्थान मुड़ापार, शारदा विहार, नवधा चौक एवं अन्य संदिग्ध स्थानो में अलग-अलग टीम बनाकर दबिस दिया । तब जाकर दो दिन सार्वजानिक क्षेत्र व खुले मैदान मे शराब पीने वाले 12 लोगो पर आबकारी एक्ट की धारा 36 (च ) के तहत , 10 लोगो पर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। तथा पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओ के तहत कार्यवाही की गई पुलिस के द्वारा क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग व दाबिश दी जा रही है । जनता व्दारा अवैधानिक कार्यवाही की शिकायत सूचना देने पर पुलिस संज्ञान लेकर शीघ्र कानूनी कार्यवाही की जाएगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन