Tuesday 29th of September 2026

ब्रेकिंग

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

शासकीय मुकुटधर पाण्डेय महाविद्यालय में युवाओं ने ली नशा मुक्ति की शपथ।

खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में यूथ हॉस्टल ने की ट्रेकिंग । एचटीपीएस के मुख्य अभियंता जोशी ने बांटे प्रमाण

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई

: बालकोनगर में आयोजित जगन्नाथ रथ यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन

Vivek Sahu

Sun, Jul 7, 2024
बालकोनगर (न्यूज उड़ान )7 जुलाई भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बालकोनगर उत्कल भारती समिति ने धूमधाम से आयोजित की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और नगरवासियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लेकर भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा एवं बलभद्र को रथ पर आसीन किया। श्री राजेश कुमार की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ यात्रा के आगे चल रहे कर्मा नर्तकों के दल ने तालबद्ध नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।   रथयात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई रामलीला मैदान में बनाए गए गुंडिचा मंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की।   7 जुलाई से 15 जुलाई तक श्री गुंडिचा मंदिर रामलीला मैदान में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगे। बालकोनगर में 43 वर्षों से रथ यात्रा उत्सव आयोजित किए जाने की परंपरा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन