Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: बालकोनगर में आयोजित भगवान जगन्नाथ बहुड़ा यात्रा उत्सव में उमड़े भक्तजन।

Vivek Sahu

Sat, Jul 5, 2025
बालकोनगर( न्यूज उड़ान) उत्कल भारती सेवा समिति, बालको द्वारा भगवान जगन्नाथ की बहुड़ा यात्रा धूमधाम से आयोजित की गई।   बालको के मुख्य प्रचालन अधिकारी श्री आशुतोष द्विवेदी सहित अनेक बालको अधिकारियों, कर्मचारियों, उनके परिवारजनों और नगरवासियों ने धार्मिक अनुष्ठानों में हिस्सा लिया। 5 जुलाई को तीनों भाई-बहन महाप्रभु जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा बहुड़ा यात्रा के दौराम गुंडिचा मंदिर (रामलीला मैदान) से अपने घर (राम मन्दिर) वापस आएं।   श्री आशुतोष द्विवेदी की अगुवाई में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने रथ खींचकर पुण्य अर्जित किया। रथ के आगे चल रहे कर्मा नर्तकों के दल ने तालबद्ध नृत्य से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।   बहुड़ा यात्रा बालकोनगर के विभिन्न मार्गों से होते हुई राममंदिर तक पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ, सुभद्रा और बलभद्र की स्थापना कर उनकी आराधना की।   27 जून से 05 जुलाई पूरे 9 दिनों तक मौसी के घर रहकर महाप्रभु जगन्नाथ घर वापस आएं। बालकोनगर में 44 वर्षों से रथ यात्रा उत्सव आयोजित किए जाने की परंपरा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन