Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही निरंतर कार्यवाही।

Vivek Sahu

Mon, Jun 23, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने हेतु जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है।   कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देशन में प्रशासन द्वारा नजूल भूमि पर कब्जा या अवैध निर्माण पर सतत कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम कोरबा की अतिक्रमण दस्ता टीम द्वारा नगरीय क्षेत्र कोरबा के आईटीआई चौक रामपुर के समीप हनुमान मंदिर के पास अतिक्रमण कर्ता राजेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर किए गए कब्जे पर बेदखली की कार्यवाही करते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। साथ ही अतिक्रमण कर्ता के विरुद्ध पुलिस विभाग द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया है। गौरतलब है कि अतिक्रमण कर्ता राजेंद्र सिंह ठाकुर पिता दिलहरन सिंह एवं दिलहरन सिंह पिता स्नेही सिंह के द्वारा शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कर अतिक्रमण किया जा रहा था, जिस पर नगर निगम की टीम द्वारा बेजा कब्जा को हटाने उपरांत सिविल लाइन थाना रामपुर द्वारा बीएनएसएस की धारा 126, 135 (3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन