Friday 25th of September 2026

ब्रेकिंग

सेवा संकल्प अभियान के तहत आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में वृहद् स्वास्थ्य शिविर एवं महा रक्तदान शिविर में 552 व्यक्तियों क

सेवा संकल्प अभियान के तहत शहर में वृहद स्वास्थ्य एवं महारक्तदान शिविर का हुआ आयोजन।

झारखंड की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह का सड़क हादसे में निधन।

एक नेक फैसला, कई जीवनों में नई उम्मीद-सेवा संकल्प अभियान में देहदान एवं नेत्रदान का संकल्प।

गणेश उत्सव के दौरान कोरबा पुलिस का “ऑपरेशन आघात”। प्रमुख कार्रवाई

: छत्तीसगढ़ शासन में पूर्व राजस्व मंत्री कोरबा विधायक जय सिंह अग्रवाल के कट्टर समर्थक माने जाने वाले कांग्रेसी नेता राजन बरनवाल बीजेपी में हो सकते है शामिल

Vivek Sahu

Wed, Jan 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के तीन दिवसीय कोरबा प्रवास में 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए , प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं को जनजन तक पहुंचाने के लिए कोरबा पहुचे केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। भाजपा नेताओं के साथ बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक भी उनसे मिलने पहुचे । वही भगवान राम पर आस्था रख कोरबा के समाज सेवी व कांग्रेस नेता राजन बर्नवाल ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज से मुलाकात की ओर अपनी आस्था प्रकट की । राजन बरनवाल पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल के कट्टर समर्थक माने जाते है राजन बरनवाल जिनकी निहारिका क्षेत्र में अच्छी खासी पकड़ है । राजन बरनवाल रवि शंकर शुक्ला नगर वार्ड नंबर 23 से भी पिछली बार कांग्रेस के सीट से प्रत्याशी के रूप में पार्षद चुनाव भी लड़ा था। कोरबा प्रवास मे आए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से राजन बरनवाल एकांत रूम में करीब एक डेढ़ घंटा आपस में गुप्तगु किया गया।   आपस में क्या रणनीति की बात हुई यह तो नहीं मालूम लेकिन आगे की क्या रणनीति होगी यह आने वाला समय में बताएगा। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह एवं कांग्रेस नेता राजन बरनवाल आपस में उनके एक डेढ़ घंटे तक आपस में क्या चर्चा हुई यह अभी तक सस्पेंस बना हुआ है इससे कोरबा शहर में कयास लगाया जा रहा है आने वाले समय में छत्तीसगढ़ शासन में राजस्व मंत्री रहे जय सिंह अग्रवाल के कट्टर समर्थक माने जाने वाले कांग्रेस नेता राजन बरनवाल बहुत जल्दी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन