Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: सिविल लाइन रामपुर पुलिस ने फेसबुक पर अश्लील वीडियो व मैसेज पोस्ट करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।

Vivek Sahu

Wed, May 21, 2025
कोरबा( News Udaan) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया आईटीआई रामपुर, ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक सप्ताह पूर्व अनजान व्यक्ति के द्वारा अपने फेसबुक आईडी जिसका नाम सरजपाल है जिसके द्वारा प्रार्थिया को अश्लील मैसेज व अश्लील वीडियो भेजा है।   प्रार्थिया के जवाब नहीं देने पर और भी परेशान कर रहा है कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 67,67 (ए) आईटीएक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।   इसकी सूचना श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के द्वारा मामले की गंभीरता से जांच करने के संबंध में दिशा निर्देश करने पर श्री मनात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीतिश ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सिविल लाइन को दिशा निर्देश प्राप्त हुआ।   वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश के परिपालन में थाना सिविल लाइन पुलिस के द्वारा विवेचना के दौरान प्रार्थिया एवं गवाहों का कथन लिया गया। प्रार्थिया ने अपने कथन में बताई कि दिनांक 11.05.2025 से दिनांक 17.05.2025 तक सरजपाल नामक व्यक्ति के द्वारा अपने फेसबुक मैंसेंजर से मेरे फेसबुक मैसेंजर पर दिनांक 11.05.2025 की रात्रि में अश्लील मैसेज वीडियो किया है। जिसे अपने परिवार सदस्यो को दिनांक 17.05.2025 को बताई। उक्त मैसेज देखने व पड़ने में अच्छा नहीं लगा।   गवाहों ने भी प्रार्थिया के कथन व एफआईआर को ताईत किया। घटना स्थल का नजरी नक्शा तैयार किया गया।   प्रार्थिया का मोबाईल ओप्पो कंपनी का मोबाइल ब्लेक ग्रे रंग माडल सीपीएच 2119 को पेश करने पर गवाहों के समक्ष जब्त किया गया है।   मामले के आरोपी सरजपाल पता अमरैय्यापारा को हिरासत में लेकर थाना लाया गया पूछताछ किया गया जिसने प्रार्थिया के फेसबुक मैसेंजर पर अश्लील मैसेज व अश्लील वीडियो भेजना स्वीकार किया।   आरोपी सरजपाल पिता स्व तपन पाल उम्र 26 वर्ष पता-दुर्गा पंडाल के पास अमरैय्यापारा के विरुद्ध अपराध धारा सबूत का पाये जाने से विधिवत आरोपी को गिरफ्तार कर निक रिमांड पर भेजा गया। *अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 67,67 (ए) आईटीएक्ट* *आरोपी:-* 01. सरजपाल पिता स्व. तपन पाल उम्र 26 पता-दुर्गा पंडाल के पास अमरैय्यापारा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन