Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: थाना पाली पुलिस एवं खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा संयुक्त रूप से ढाबो की गई चेकिंग।

Vivek Sahu

Wed, Jul 23, 2025
नेशनल हाईवे पर स्थित डुमरकछार से बगदेवा तक ढाबों की आकस्मिक चेकिंग पाली पुलिस द्वारा किया गया हाईवे पर स्थित ढाबा अनिल ढाबा डुमरकछार, मन्‍नू ढाबा डुमरकछार, नारायण ढाबा डुमरकछार, अनिल ढाबा पाली, विराज होटल दिनेश गोस्वामी ढाबा पाली, बतरा ढाबा मुनगाडीह, सभी ढाबों का सघन चेकिंग किया गया। किसी प्रकार की आपत्तिजनक नशे से संबंधित पदार्थ नहीं मिला सभी ढाबों का सख्त हिदायत दिया गया कि किसी प्रकार नशा संबंधी शिकायत नही मिलना चाहिये शराब पीना मना है का फ्लैग लगा हुआ होना चाहिये एवं वाहनों को सही ढंग से पाकिंग कराया जाये किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर सूचना तत्काल थाना में एवं डायल-112 को दिया जाएं। जांच के क्रम मे कुछ दिन पूर्व ही खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं उनके टीम के साथ संयुक्त रूप से चेकिंग की गई थी तथा नारायण ढाबा, मनू ढाबा, अनिल ढाबा, एवं गोस्वामी ढाबा को फूड लायसेंस न होने के कारण खाद्य अधिकारी द्वारा बंद कराया गया था एवं लायसेंस की प्रक्रिया तथा लायसेंस प्राप्त करने के उपरांत ही ढाबा का संचालन करने की सख्त हिदायत दी गई थी। यह चेकिंग अभियान आगे भी सतत रूप से जारी रहेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन