Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पूरे जिले में चला अभियान

Vivek Sahu

Sun, Sep 1, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नकेल कसने तथा अरसे से फरार स्थाई एवं गिरफ्तारी वारंटियों की तमिल के निर्देश के बाद जिला कोरबा के सभी थानों में वारंटियों के गिरफ्तारी की ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई ।   दिनांक 31.08.2024 को विभिन्न थानों में 28 स्थाई तथा 103 गिरफ्तारी वारंटियों सहित कुल 131 अरसे से फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर अलग-अलग न्यायालय में प्रस्तुत किया गया । पुलिस इस कार्यवाही से अपराधियों में अफरा तफरी देखी गई । थाना उरगा, कोतवाली, बालको, पाली, दर्री, करतला, हरदी बाजार, कुसमुंडा, दीपका, बांकी मोंगरा, सिविल लाइन रामपुर, कटघोरा, लेमरू तथा बांगो और पुलिस चौकी कोरबी, जटगा, मोरगा, मानिकपुर एवं CSEB में वारंटो की तामिली हुई परंतु थाना कटघोरा 10 गिरफ्तारी व 10 स्थाई वारंट तामील कर आज के इस अभियान में प्रथम स्थान पर रहा ।   पुलिस अधीक्षक ने स्थाई वारंट तमिल करने वाले पुलिस कर्मियों को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा करते हुए बताया कि अपराध, अपराधियों तथा वारंटी के विरुद्ध धर पकड़ का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन