Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: कमल पर बटन दबाकर कांग्रेस का हिसाब बराबर कर देना, उनके भ्रष्टाचार का हिसाब तो भाजपा कर ही देगी… अमित शाह का कोरबा की मंच से चुनावी शंखनाद

Vivek Sahu

Sat, Jan 7, 2023

कोरबा। अमित शाह ने आज कोरबा की सभा से चुनावी शंखनाद भी किया और कार्यकर्ताओं में जोश भी भरा। उन्होंने 2023 के विधानसभा के साथ-साथ 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को तैयार करने को कहा। उन्होंने अपने संबोधन 15 साल में रमन कार्यकाल की तुलना कांग्रेस की चार साल की सरकार से किया। शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार ने जहां लोगों को राशन देने का, गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन और आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का काम किया, वहीं कांग्रेस ने अपराध को बढ़ाने का काम किया। अमित शाह ने कहा कि अमित शाह- प्रभु श्रीराम के ननिहाल में आया हूँ….इस लिए जय श्री नाम के नारे के साथ अपनी बात की शुरुवात करना चाहता हूं। छत्तीसगढ़ के लोगों को बताने आया हूँ, ढाई ढाई पीढ़ी की लड़ाई की वजह से छत्तीसगढ़ का सपना अधूरा है। कोरबा लोक सभा के मतदाताओं को कहने आया हूँ और छत्तीसगढ़ को लूटा जा रहा है। कांग्रेस के लोगो से पूछ रहा हूँ कि आजादी के बाद क्या दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद, गरीबी, भुखमरी देने का काम किया है। भाजपा ने 15 साल में बीमारू राज्य को खुशहाल बनाया था।

अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के घरों में बिजली, सड़क, आदिवासी युवक के पास रोजगार नही था। भाजपा की सरकार ने सभी वर्गों का ख्याल रखा। अमित शाह ने कहा कि हमारे पास कांग्रेस के काम की लंबी सूची है। उन्होंने भ्रष्टाचार का काम किया, जंगलो को काट कर आदिवासियों का हक छीना, जबकि भाजपा ने हर गरीब को 5 लाख का इलाज देने का काम किया। अमित शाह ने इस दौरान 9 हजार करो़ड के घोटाले का आरोप लगाय।

अमित शाह ने कहा कि विकास के लिए दिये गये पैसे भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गये। जो कांग्रेस के नेता पहले स्कूटी में चला करते थे, उनके घर के आगे ऑडी खड़ी हो गयी।तीन मंजिला मकान बन गया। 15 साल तक भाजपा ने ढेर सारे काम किया,लेकिन कांग्रेस ने केवल झूठ बोलने का काम किया इसके अलावा कोई काम नही किया। भारतीय जनता पार्टी ने एक आदिवासी को राष्ट्रपति बना कर दिखाया दिया। केंद्र सरकार ने 65 हजार करोड़ रुपये DMF की राशि राज्य सरकार को दी, क्या उस राशि का कोई काम हुआ है क्या? डीएमएफ की राशि की भ्रष्टाचार की भेंट चढ गयी।

अमित शाह ने कहा कि विकास की गाड़ी को अकेले केंद सरकार नही चला सकती है, इस लिए छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाओ…तो अधूरे पड़े काम पूरे हो जायेंगे। अमित शाह ने सभा मे पहुंचे लोगों से संकल्प दिलाकर कहा कि 2023 में भाजपा की सरकार बनायें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन