Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: Breaking News कोरबा काेराेना से महिला की माैत,काेविड प्राेटाेकाॅल के साथ शव कब्रिस्तान में किया दफन

Vivek Sahu

Mon, Mar 20, 2023

कोरबा। बिलासपुर के एक हाॅस्पिटल में 45 वर्षीय महिला की माैत हाे गई। उसका पार्थिव शरीर परिजन काेरबा लाए और काेविड प्राेटाेकाॅल के साथ उसकाे सुपुर्दे-खाक किया गया। दरअसल महिला का मायका पुरानी बस्ती काेरबा में है। महिला के काेविड पाॅजिटिव हाेने की पुष्टि बिलासपुर के हाॅस्पिटल प्रबंधन ने भी की है समाज के एक प्रमुख व्यक्ति ने बताया कि महिला की तबियत 3 दिन पहले बिलासपुर स्थित ससुराल में खराब हुई। उसे बिलासपुर के यूनिटी हाॅस्पिटल ईदगाह चाैक भर्ती कराया गया। उसका ऑक्सीजन लेवल कम था और प्लस रेट भी कम थी। उसका वहां परीक्षण किया गया, तब पता चला कि उसे निमाेनिया है। यह पता चलने पर शनिवार काे उसका काेविड टेस्ट भी किया गया, जाे पाॅजिटिव आया। महिला की स्थिति नाजुक थीसाे उसे वेंटिलेटर पर रखा था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका और सुबह उसने दम ताेड़ दिया।

इसके बाद परिजन उसका शव लेकर काेरबा आ गए। स्वजातीय बंधुअाें की सलाह पर जाे भी मृतका या मृतका के परिजनाें के संपर्क में आया थाउन्हें सतर्कता बरतते हुए घर में ही क्वारेंटाइन किया गया है। इस संबंध में जब हमने यूनिटी हाॅस्पिटल से संपर्क किया, तब वहां के डाॅ. अंकित ने पुष्टि कि है कि हां मृतका का काेविड टेस्ट एक अधिकृत लैब से कराया थाजाे पाॅजिटिव आया।

इसकी सूचना हमने यहां काेविड नाेडल अधिकारी डाॅ. वैष्णव काे भी रविवार शाम काे दे दी। जिस लैब से टेस्ट कराया, वहां से भी सूचना भेजी गई हाेगी। काेराेना की चाैथी लहर बीतने के बाद अब जबकि एच1 एन1 का संक्रमण फैल रहा है और सतर्क रहने की सूचना दी जा रही हैतब यह घटना अपने आप में चिंता का कारण है। इधर काेरबा सीएमएचओ डाॅ. एसएन केसरी के मुताबिक काेविड पाॅजिटिव से माैत के बाद शहर में लाकर शव के अंतिम संस्कार करने की सूचना विभागीय रूप से नहीं मिली है। इस संबंध में शाम काे फाेन से जानकारी मिलने पर काेविड नाेडल अधिकारी डाॅ. पुष्पेश काे जानकारी लेने का निर्देश दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन