Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: Breaking news Korba ट्रेलर के डीजल टैंक में वेल्डिंग के दौरान विस्फोट, वेल्डर झुलसा, वाहन में लगी भीषण आग, कर्मचारी अस्पताल में भर्ती..

Vivek Sahu

Fri, May 16, 2025
कोरबा में वेल्डिंग के दौरान ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक में जोरदार ब्लास्ट हो गया। धमाके के बाद वाहन में भीषण आग लग गई और वेल्डिंग कर रहा कर्मचारी भी गंभीर रूप से झुलस गया। इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें घायल कर्मचारी आग की चपेट में आने के बाद जान बचाकर भागते हुए नजर आ रहा है। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी चिंगारी से हुआ विस्फोट यह मामला सीएसईबी चौकी क्षेत्र के टीपी नगर का है। जानकारी के अनुसार, काशी नगर निवासी दिनेश कुमार बरेठ (31 वर्षीय) आरकेटीसी कंपनी में वेल्डर का काम करता है। शुक्रवार को वह एक ट्रेलर वाहन के डीजल टैंक की वेल्डिंग कर रहा था, जिसमें थोड़ा डीजल बचा हुआ था। वेल्डिंग के दौरान निकली चिंगारी से डीजल टैंक में जोरदार धमाका हुआ और दिनेश गंभीर रूप से झुलस गया। आग की चपेट में आ सकते थे कई वाहन टैंक फटने के बाद ट्रेलर वाहन में भीषण आग लग गई। इस दौरान वहां आस-पास कई दुकानें और वाहन खड़े थे। गनीमत रही कि इस हादसे में घटनास्थल के आसपास मौजूद चार पहिया और दोपहिया वाहन आग की चपेट में आने से बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बुझाई आग हादसे के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पाइप से पानी डालकर आग पर किसी तरह काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। वेल्डर बिलासपुर अस्पताल में भर्ती इधर, गंभीर रूप से घायल दिनेश को जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर अपोलो रेफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। आर्थिक संकट में पीड़ित परिवार वेल्डर अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य हैं। उनके परिवार में पत्नी, बच्चे, माता-पिता और भाई हैं। परिवार पहले से ही आर्थिक रूप से कमजोर है और इस हादसे के बाद उनकी परेशानियां और बढ़ गई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन