Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

: स्पेशलाइज्ड थेरिपी सेंटर कटघोरा में ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का हुआ आयोजन।

Vivek Sahu

Fri, Aug 23, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )कटघोरा आयुष संचालक छत्तीसगढ़ शासन रायपुर (IAS)इफ्फत आरा जी के आदेश एवं जिला आयुष अधिकारी जिला कोरबा डॉ.उदय शर्मा जी के दिशा निर्देश में दिनांक 22/08/2024 को कटघोरा स्थित STC सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला एवं निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।   जिसमे कटघोरा शहर और उसके आस पास के एतराफ से आम जन मानस स्वास्थ्य मेला में बहुतायत संख्या में पहुंचे। सुबह 9 बजे सेंटर खुलने के साथ ही लोगों का आगमन शुरू हो गया और शाम 5 बजे तक चलता रहा। इस अवसर पर आयुर्वेद की प्राचीनतम विधा आयुर्वेद पंचकर्म, स्नेहन, स्वेदन, कटीवस्ती, कपिंग( हिजामा), आदि थैरेपी के माध्यम से 20 मरीजों का ईलाज किया गया, एवं आयुष चिकित्सा पद्धति द्वारा 165 मरीजों का रोग निदान एवं चिकित्सा कर उचित सुछाव और निःशुल्क औषधि दी गई, और 20 जड़ी- बूटि पौधों की पहचान एवं दैनिक जीवन में उनकी उपयोगिता को बतलाया गया।   इस अवसर पर स्वास्थ्य मेला में नोडल अधिकारी डॉ.डी.एन.पटेल, चिकित्सक विशेषज्ञ डॉ.नेहा मिंज, डॉक्टर स्वेता एक्का, डॉ. राज कुमार यादव, खिलावन सिंग पैकरा, जुनैद खान, सत्य नारायण निराला, संजय कुमार, शेख रिज़वान, लक्ष्मण कुमार, एवं ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी, कर्मचारी ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा के सभी अधिकारी, कर्मचारी स्टाफ के सहयोग से ये स्वास्थ्य मेला सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन