Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: राज्य सभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह की मुख्य अतिथि में भाजपा सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन बरपाली मंडल मे सम्पन्न हुआ।

Vivek Sahu

Sat, Sep 21, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा जिला के रामपुर विधानसभा के बरपाली मंडल के ग्राम डिटोरी मे भाजपा सदस्यता अभियान की रुपरेखा व कार्यक्रम क्रियान्वयन के सम्बन्ध मे कार्यशाला का आयोजन आज 20 सितम्बर को सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद माननीय देवेन्द्र प्रताप सिंह जी थे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह जी ने किया।   मुख्य वक्ता श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह राज्य सभा सांसद ने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर मोदी जी की कार्यों की जानकारी व योजनाओं को लोगों को बताकर भाजपा मे सदस्यता दिलवाने की अपील किए संगठन मे निष्ठापूर्वक कार्य करने के लिए कार्यकर्ताओ को प्रेरित किए.। जिलाध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने मोदी जी की सकारात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्त्ताओ को दिए और संगठन मे सदस्यता प्रत्येक पोलिंग बूथ मे कम से कम 200 लोगों को सदस्य बनाने की निर्देश दिए।   कार्यक्रम का संचालन झाम लाल साहू जिला उपाध्यक्ष पिवमो ने किया कार्यक्रम मे जिला पंचायत सदस्य संदीप कँवर, जिला मंत्री श्रीमती रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, रामनारायण शराफ पूर्व विधायक प्रतिनिधि, हेमसिंह कँवर सरपंच, रवि साहू मण्डल अध्यक्ष युवा मोर्चा, श्रीमती प्रतिमा सोनवानी,मालिक राम राजवाड़े मंडल महामंत्री, रमेश मन्नेवार, खिलावन मन्नेवार, लक्ष्मी चंद देवांगन, सोना राम देवांगन, डी पी देवांगन, सहित कार्यकर्त्तागण उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन