Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

पिंजरे में घुसा 5 फीट का नाग, कोबरा के साथ जीवन के लिए संघर्ष करता रहा तोता,प्रकृति के नियम के सामने बेबस रहा इंसान।

राष्ट्रीय बुजुर्ग स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के तहत विश्व वयोवृद्ध दिवस पर इंदिरा गाँधी स्टेडियम टी.पी. नगर कोरबा में स

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्या पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

: एच.आई.जी. मित्र मण्डली परिवार एम पी नगर कोरबा के होली मिलन में शामिल हुई भाजपा लोकसभा प्रत्याशी सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Tue, Mar 26, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) राज्यसभा सांसद एवं भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, कोरबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी सुश्री सरोज पांडे जी होलिका दहन की रात एच.आई.जी. मित्र मण्डल परिवार महाराणा प्रताप नगर कोरबा के होली मिलन कार्यक्रम में शामिल हुई l मातृ शक्ति द्वारा तिलक एवं ग़ुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया l इस कार्यक्रम में परिवार की सबसे बुजुर्ग महिला श्रीमती ज्ञानवती मिश्रा के द्वारा पुष्पगुच्छ से सरोज पांडेय जी का स्वागत किया गया l   समिति की महिला विंग की ओर से श्रीमती ममता केडिया एवं श्रीमती श्वेता राय ने भी स्वागत किया । समिति के अध्यक्ष डॉ. जुगल किशोर दानी, सचिव श्री नितिन चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष सोनू भाटिया की ओर से भी स्वागत किया गया l सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने सभी सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दी और सखी मित्र मण्डल ने रंग, ग़ुलाल एवं फूलों की होली से होली खेली l सुश्री सरोज पाण्डेय जी ने कोरबा में एक सर्वसुविधा युक्त अस्पताल की कमी, कोरबा के प्रदूषण को दूर करने की व्यवस्था करने और साथ ही यहाँ अच्छी सड़के बन सकें, इस विषय पर अपनी बात रखी l मित्र मण्डल परिवार ने उनके होली मिलन के कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नलिन भाई शाह, राजेश मिनोचा,बी के धर,सुशील केजरीवाल, महेश गुप्ता, संतोष साहू, राकेश मिनोचा,राजा मुख़र्जी, अजय गुप्ता, सुकेश सोनी, आर डी यादव, सुबोध सिंह, देवेंद्र पाण्डेय,डॉ. एस. एस.मिश्रा, राज धर,रूबी सिन्हा, रिम्पी, नीतू, शालू, सुषमा दानी, अनिता, कल्पना पाण्डेय, भारतीआनंद, भारती साहू आदि का योगदान रहा l कार्यक्रम का सफल संचालन सोनू भाटिया के द्वारा किया गया l

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन