Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: अहमदाबाद विमान हादसे को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जताया गहरा शोक, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि

Vivek Sahu

Fri, Jun 13, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) 12 जून। भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने अहमदाबाद विमान हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक और मर्मांतक क्षण बताया है। श्री मोदी ने हादसे में दिवंगत हुए लोगों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।   भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मोदी ने अपने शोक संदेश में कहा कि "इस हृदयविदारक घटना ने पूरे देश को स्तब्ध कर दिया है। ईश्वर से मेरी प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवारों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें।" उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं गुजरात सरकार द्वारा राहत व बचाव कार्यों को गंभीरता से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश की जनता की ओर से पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन