Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: बैडरूम में मिला बेबी कोबरा, घर वाले डरे सहमे बीता रहे रात, जितेंद्र सारथी के टीम ने किया रेस्क्यु।

Vivek Sahu

Sun, Jul 6, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )जिले में लगातार बारिश हो रही वही, हर तरफ पानी ही पानी वहीं अब सांपों के अंडों से बच्चे भी बाहर निकलने लगे हैं । ताजा मामला हैं रामनगर का जहां ललित साहू का परिवार निवासरत है उनके घर के एक कमरे में कही से एक बेबी कोबरा घुस कर एक़ किनारे बैठ गया जैसे ही घर वालों की नज़र कोबरा के बच्चे पर पड़ी तो लोग डर से कांप उठे, जिसके फौरन बाद इसकी सूचना वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को दिया गया ।   फिर वहां टीम के सदस्य राजू बर्मन को भेजा गया और बेबी कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यु किया गया ।   साथ ही यह भी बताया गया कि आस पास ही फीमेल कोबरा ने कही अंडे दिए होंगे जो विकसित होने के पश्चात अब अंडों से बच्चे बाहर निकलना चालू हो गया हैं तो थोड़ा सावधान रहने की ज्यादा जरूरत हैं, इसके बाद बेबी कोबरा को जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। जितेंद्र सारथी ने बताया इस वर्ष का यह बेबी कोबरा का पहला रेस्क्यु था और अब लगातार सभी अलग अलग सांपों के बच्चे मिलेंगे, बड़े सांपों को रेस्क्यु से जितनी सावधानी बरतनी चाहिए उससे कही ज्यादा सांप के बच्चों को रेस्क्यु करते समय बरतना चाहिए, बच्चे बेहद ही आक्रामक होते हैं और डर के कारण बाइट के समय पूरा जहर शरीर में छोड़ देते हैं, उस लिहाज से बच्चों से ज्यादा डर रहता हैं। जितेंद्र सारथी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) हेल्प लाइन नंबर 8817534455,7999622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन