Wednesday 30th of September 2026

ब्रेकिंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उनके कार्यकाल की समीक्षा की मांग पर कोरबा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्श

सेवा संकल्प अभियान : सेवा की कहानी। दोनों पुत्रों को संपत्ति दान करने में जयनारायण अग्रवाल को मिली 1.59 लाख रुपये की बड

निर्मला स्कूल की प्राचार्य पर गंभीर आरोप, कलेक्टर से जांच और निलंबन की मांग।

घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा।

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा यात्रा बाइक रैली 1 अक्टूबर को पहुंचेगी भैसमा और पसान।

: ट्रक ड्राइवरों से लूटपाट करने वाले बबली गैंग का एक और आरोपी गिरफ़्तार

Vivek Sahu

Sat, Aug 17, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री यू.बी.एस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन पर ट्रक ड्राइवरों से हथियार दिखाकर लूटपाट करने वाले बबली गैंग के फ़रार आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।     प्रार्थी ट्रक ड्राइवर मनीष कुमार यादव पिता इंद्ल राम यादव उम्र 23 वर्ष सदगुरु ट्रांसपोर्ट कोरबा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 15/06/24 के 5:30 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा चाकू दिखाकर प्रार्थी का मोबाइल एवं नगदी रक़म लूट कर ले गये है।   मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी मानिकपुर प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में बबली गैंग के 02 आरोपियों को गिरफ़्तार कर उन्हें जेल भेज दिया गया था, उक्त प्रकरण के आरोपी महेंद्र कुमार खटकर उर्फ़ भाका फ़रार हो गया था जिसे मुखबिर सूचना के आधार पर आज दिनांक 16/08/2024 को गिरफ़्तार किया गया है, जिसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। उक्त आरोपी को पकड़ने में प्र आर अवधेश यादव तथा आरक्षक हितेश राव का विशेष योगदान रहा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन