Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: तिरंगा यात्रा के साथ ही शहरवासियों में दिखी देशप्रेम और एकता की झलक।

Vivek Sahu

Sat, May 17, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) भारतीय सेना के अदम्य साहस और पराक्रम को नमन करते हुए और आपरेशन सिन्दूर की सफलता पर शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत घंटाघर चौक से महाराणा प्रताप चौक से घंटाघर चौक तक तिरंगा यात्रा निकाली गई।   घंटाघर चौक पर बड़ी संख्या में बच्चे, युवाओं और आम नागरिकों सहित जनप्रतिनिधियों ने हाथ में तिरंगा ध्वज लेकर भारत माता की जय, हिन्दूस्तान जिन्दाबाद,वन्दे मातरम्, जयहिन्द, जय जवान के नारे लगाये।   इस दौरान शहरवासियों में देश के प्रति देशभक्ति की भावना और राष्ट्र प्रेम की झलक दिखाई दी। आम नागरिकों ने देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए एकता और अखंडता पर बल दिया। राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक कार्यक्रम के तहत आयोजित तिरंगा यात्रा में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन भी शामिल हुए।   उन्होंने आपरेशन सिन्दूर को सफल बताते हुए कहा कि भारत ने आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब दिया है।   जिन माताओं का बेटा खोया, जिन बहनों का सुहाग उजड़ा और जिन बच्चों ने अपने पिता खोये उन सभी के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं   आज देश के वीर जवानों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। जिला पंचायत के अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह कवर एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि भारतीय सेना हमारे देश के गौरव हैं।   उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने कहा कि देश की सुरक्षा में हमारे सेना का महत्वपूर्ण योगदान है। आपरेशन सिन्दूर के माध्यम से हमारी सेना ने आतंकवाद पर प्रहार किया। सेना के पराक्रम और शौर्य को जन-जन तक पहुंचाने और देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत कोरबा के नागरिकों ने तिरंगा यात्रा में अपनी सहभागिता दी है।   आज हम तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना के सम्मान के लिये एकजुट हुए हैं।   यह गौरवान्वित होने का क्षण भी है कि हम सभी देश की एकता और अखंडता के लिये समर्पित होकर एकसाथ खड़े हुए हैं।   उन्होंने जिला प्रशासन के इस कार्यक्रम में शामिल सभी जनप्रतिनिधियों आम नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया।   पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी ने तिरंगा यात्रा में शामिल सभी नागरिकों को बधाई और शुभकामना देते हुए कहा कि भारतीय सेना के शौर्य के लिए हम सभी गौरवान्वित हैं। इस अवसर पर नगर निगम के सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण एवं नागरिकगण उपस्थित थे। इसी तरह नगरीय निकाय दीपका, कटघोरा, पाली, बांकीमोंगरा, छुरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिक तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन