Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: IT कॉलेज परिसर में खड़ी स्कूटी में घुसा सांप, काफ़ी मशक्कत के बाद सांप को बाहर निकाल पाने मिली सफलता।

Vivek Sahu

Sat, Jul 12, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) जिले के IT कॉलेज में बने आवासीय परिवार में खड़ी स्कूटी में एक सांप घुसने की घटना सामने आई हैं।   बीती रात्रि प्रणय राही जो की आईटी कॉलेज के रजिस्टर के पद में हैं वो भोजन के पश्चात् अपने मित्रों के साथ टहल ही रहे थे की अचानक से स्कूटी के अंदर सांप को घुसते हुए देखा तो काफ़ी डर गए, उनको भगाने का प्रयास भी किया गया पर बड़ी तेजी से वो सांप झट से स्कूटी के अंदर घुस गया।   फिर डरे सहमे लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यु टीम (नोवा नेचर) के जितेंद्र सारथी को जानकारी दी जिस पर सारथी ने थोड़ी देर में पहुंचने की बात कहीं तब तक दूर से नजर रखने की बात कही गई फिर थोड़ी देर बाद मौके स्थल पर पहुंच कर गाड़ी में रखें टूल्स से वाइजर को पहले खोला गया तो आचार्य चकित करने वाला नजारा था। ,हेड लाइट के ऊपर common cat snake(बिल्ली सांप) बैठा हुआ था।   , जो की हल्का जहरीला होता हैं उससे इंसानों को कोई खतरा नहीं फिर सावधानी से सांप को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यु कर थैले में डाला गया ।   जिसके बाद सभी ने राहत भरी सांस लिया, फिर सांप को जंगल में छोड़ दिया गया।   जितेंद्र सारथी ने आम जनों से अपील किया है स्कूटी, बाइक और कार चालू करने से पहले अच्छे से जांच कर लेवे साथ ही रात को मच्छरदानी लगाकर ही सोए और सर्प दंश होने पर जिला अस्पताल ही जाएं। जितेंद्र सारथी हेल्प लाइन नंबर 8817534455,799622151

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन