Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: दर्री पुलिस की अवैध कबाड़ पर कारवाही।

Vivek Sahu

Wed, Jun 4, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री नितिश ठाकुर के मार्गदर्शन पर पेट्रोलिंग के दौरान एक सफेद रंग का टाटा पिक-अप वाहन क्रमांक cg12 BH 9123 दर्री डैम के पास दिखा जो दर्री से कोरबा की ओर जा रहा था जिसके संबंध मे संदेह होने पर रोककर वाहन चालक विकास टंडन से पूछताछ करने पर संतोषजनक उत्तर नही दिया तथा पिक-अप वाहन मे लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ मिला।   जिस संबंध मे चालक के पास कोई वैध कागजात अथवा अधिकार पत्र नही होना बताया एवं वाहन का कागजात अथवा स्वयं का ड्रायविंग लायसेंस भी नही होना बताया।   आरोपी से बरामद लोड लोहे का एंगल, राड, छड़, दरवाजा, लोहा कुल 3910 किलोग्राम कबाड़ को धारा 106(1) बीएनएसएस के अन्तर्गत जप्त कर इस्तगासा तैयार किया जाकर जांच कार्यवाही में लिया गया। उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे निरीक्षक ललित कुमार चंद्रा, प्र.आर. उदय कुमार सिंह, आरक्षक सरोज साहू, सतीश मरकाम, आशीष महादेवा की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन