Tuesday 22nd of September 2026

ब्रेकिंग

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की भक्ति और नुआखाई की संस्कृति में दिखी सामाजिक एकता।

एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर में डायरेक्टेड, विधायक प्रेमचंद पटेल व भूविस्थापितों के बीच सार्थक चर्चा हुई।

ऑपरेशन आघात : नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, करीब एक किलो गांजा और 58.32 लीटर अवैध शराब जब्त

कोरबा ब्रेकिंग: सिंघाली के जंगल में जुए के फड़ पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 जुआरी गिरफ्तार, 11.56 लाख की संपत्ति जब्त।

गणेश विसर्जन में पुलिस की सख्ती: नियम तोड़ने वाले डीजे एवं पिकअप वाहन जप्त।

: एक ट्रक विद्युत तारों को क्षतिग्रस्त करते हुए रिहायशी इलाके में घुस

Vivek Sahu

Tue, Sep 19, 2023
कोरबा।  ट्रांसपोर्ट नगर इंदिरा विहार में उस वक़्त अफरा तफरी का माहौल निर्मित हो गया जब एक ट्रक विद्युत तारों को क्षतिग्रस्त करते हुए रिहायशी इलाके में घुस आया । दरअसल प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सद्भावना भवन वाली गली में आवासीय परिसर के मध्य गणेश इंटरप्राइजेस का गोदाम है जहां आये दिन भारी भरकम वाहनों से माल लोडिंग अनलोडिंग किया जाता है । इस क्षेत्र में घरों को सप्लाई किये जाने वाले विद्युत तार काफी नीचे तक लटकते रहते हैं ।जब यहां कोई ट्रक अनलोडिंग के लिए आता है तो विद्युत तार अक्सर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं । सोमवार की सुबह भी जब एक ट्रक इस गली में आया तो पूरे गली में भारी आवाज के साथ शार्ट सर्किट हो गया और बत्ती गुल हो गयी । स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वे आवाज सुनकर अपने अपने घरों से बाहर आये तो देखा कि एक ट्रक तारों को क्षतिग्रस्त कर चुका था जो कि गणेश इंटरप्राइजेस के गोदाम में आया हुआ था ।जब उसके संचालक को दूरभाष पर सूचना दी गयी तो उसने लापरवाही पूर्वक कह दिया कि देखता हूँ। स्थानीय लोगों ने बताया कि वे लोग कई बार पुलिस कंप्लेंट भी कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बार-बार शार्ट सर्किट होने से उनका काफी नुकसान हुआ है । अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से गोदाम संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन