Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने वाले आरोपी तोरवा पुलिस की गिरफ्त में।

बिलासपुर (न्यूज उड़ान )श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) के द्वारा जिले में अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाया जा रहा है जिसके परिपालन में श्रीमान अति०पुलिस अधीक्षक महोदय शहर बिलासपुर श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं सी. एस.पी. (कोतवाली) श्रीमति पूजा कुमार (भा.पु. से.) के निर्देशन में थाना प्रभारी तोरवा अंजना केरकेट्टा के हमराह तोरवा पुलिस द्वारा अवैध रूप से सट्टा खिलाने वालो पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया गया ।   इस अभियान के दौरान बुधवारी बाजार में एक व्यक्ति के अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर जुआ खिलाने की सूचना पर मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्ति को पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम चंद्र प्रकाश यादव पिता स्वर्गीय नरेंद्र यादव उम्र 23 वर्ष निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना कोरबा जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ बताया जिसके कब्जे से 830 रूपये सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध 6 क छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम के पृथक –पृथक अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है ।   प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा, सउनि भरत लाल राठौर ,आरक्षक धीरेन्द्र सिंह, यशपाल टंडन, उदय पाटले सुनील सिंह का विशेष योगदान रहा ।   आरोपीः- 1. चंद्र प्रकाश यादव पिता स्वर्गीय नरेंद्र यादव उम्र 23 साल निवासी राधा कृष्ण मंदिर के पास थाना तोरवा बिलासपुर छत्तीसगढ़

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन