Wednesday 16th of September 2026

ब्रेकिंग

अयोध्या में सेवा रत्न से सम्मानित हुए राजेंद्र श्रीवास

एल्यूमिनियम निर्माण के अगले अध्याय को आकार देते बालको के इंजीनियर।

माटी के दीयों में सजेगा जनभावनाओं का उजाला। कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने खरीदे मिट्टी के दीये, 17 सितंबर को ‘आशीर्

करोड़ों विद्यार्थी, शिक्षक, नागरिक एक साथ, एक समय, एक स्वर में सामूहिक रूप से गाएंगे पूर्ण वंदे मातरम।

गणेश उत्सव एवं विसर्जन को लेकर कोरबा पुलिस अलर्ट।

: एक्टिवा स्कूटी चोरी के आरोपी चढ़े तोरवा पुलिस के हत्थे। चोरी के दो प्रकरणों का तोरवा पुलिस ने किया खुलासा ।

बिलासपुर( न्यूज उड़ान) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी रविकांत साहू निवासी विजय नगर देवरीखुर्द द्वारा दिनांक 0202.25 को अज्ञात आरोपी द्वारा स्कूटी वाहन चोरी कर ले जाने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी रिपोर्ट पर धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।   जिसकी सूचना तत्काल जिले के पुलिस अधीक्षक महोदय श्री रजनेश सिंह(भापुसे) को दी गई जिनके द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए थे।   जिसके परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) अक्षय प्रमोद सबद्रा (भापुसे ) के मार्ग दर्शन एवं प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी व चोरी गए वाहन की पता तलाश की जा रही थी।   जो घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन कर घटना दिनांक को एक लड़का तथा एक महिला को घटनास्थल के आसपास घूमते तथा स्कूटी वाहन को चोरी कर ले जाते दिखाई दिया जिनकी पहचान कराने पर मोहल्ले के लोगों द्वारा निखिल दुबे और कुमोदनी दुबे होना बताया गया जिनको पकड़कर पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किए।   आरोपियों के कब्जे से चोरी गई स्कूटी एक्टिवा क्रमांक सीजी 10 बी यू 3152 , यामाहा फेसिनो स्कूटी क्रमांक सीजी 10 ए एफ 4583 तथा 3 नग सायकल जप्त किया गया है आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया हैl नाम आरोपी:- 1.निखिल दुबे पिता बसंत दुबे उम्र 21 साल पता विजयनगर देवरीखुर्द । 2.कुमोदनी दुबे पति बसंत दुबे उम्र 46 साल पता विजयनगर देवरीखुर्द के आगे हेमुनगर शिव मंदिर के पास थाना तोरवा ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन