: रतनपुर में नवरात्र को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित
Sun, Mar 31, 2024
बिलासपुर, (न्यूज उड़ान )/सिद्ध शक्तिपीठ मां महामाया देवी मंदिर ट्रस्ट रतनपुर में चैत्र बासंती नवरात्रि पर्व 9 अप्रैल से 17 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आवश्यक सुचारु व्यवस्था हेतु रतनपुर मंदिर परिसर में आवश्यक बैठक अपर कलेक्टर आरए कुरुवंशी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री आशीष सिंह ठाकुर सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी शामिल थे। बैठक में नवरात्रि पर्व के सुचारू व्यवस्था हेतु विभिन्न विभागों को जिम्मेदारी दिया गया । नवरात्रि पर्व के दौरान प्रदेश में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रमों के अलावा अन्य किसी भी प्रकार के कार्यक्रमों की अनुमति नहीं होगी। मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार के डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी। नवरात्रि पर्व में माता के दर्शन हेतु सप्तमी पदयात्रा से वापसी हेतु श्रद्धालुओं के लिए अतिरिक्त बस की व्यवस्था करने हेतु क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी बिलासपुर को निर्देशित किया गया ।रतनपुर नगर पालिका परिषद को साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने एवं मंदिर में जाने वाले सड़कों, सार्वजनिक शौचालय की साफ सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं गर्मी की मौसम को देखते हुए पानी टैंकर की अतिरिक्त व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में उपस्थित प्रशिक्षु आई पी एस अजय कुमार द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से पुलिस वालों को अतिरिक्त बल की व्यवस्था करने के साथ-साथ तीन सवारी वाहनों पर कार्यवाही एवं असामाजिक तत्वों को चिन्हांकित कर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। वाहन पार्किंग निर्धारित जगह में किया जाए और वाहन पार्किंग व्यवस्था हेतु एनसीसी के छात्रों की सेवाएं लिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। लखनी देवी मंदिर के पास पर्याप्त बिजली की व्यवस्था किया जाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य विभाग को नवरात्रि पर्व के दौरान 24 घंटा आपातकाल चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने तथा एंबुलेंस की व्यवस्था किए जाने हेतु निर्देशित किया गया । नवरात्रि पर्व के दौरान पर्याप्त विद्युत व्यवस्था तथा जनरेटर उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी विद्युत विभाग तथा लोकनिर्माण विभाग को पर्याप्त बेरिकेडिंग करने की जिम्मेदारी दी गयी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा द्वारा नवरात्रि पर्व के दौरान महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु विशेष व्यवस्था किए जाने हेतु पुलिस विभाग को निर्देशित किया गया ।आई एफ एस श्री सत्यदेव शर्मा के द्वारा हेलीपेड में आवश्यक हेलीपेड एव बेरिकेडिंग हेतु निर्देश दिया गया। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (रा) श्री युगल किशोर उर्वशा द्वारा निर्माणाधीन सड़क के कार्य को आगामी 3 दिवस में पूर्ण करने एवं शहर की प्रतिष्ठित व्यवसायियों से सीसीटीवी कैमरा का एंगल मुख्य सड़क पर रखे जाने हेतु अपील की जिससे कि अप्रिय स्थिति में कानून व्यवस्था हेतु प्रशासन को आवश्यक सहयोग मिल सके।बैठक में तहसीलदार , अतिरिक्त तहसीलदार, सी एम ओ, थाना प्रभारी रतनपुर तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में अंत में मां महामाया रतनपुर मंदिर कमेटी के पदाधिकारी श्री अरुण शर्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।
: उच्च न्यायालय छत्तीसगढ़, बिलासपुर
Sun, Mar 31, 2024
बिलासपुर( न्यूज उड़ान) आज दिनांक 31.03.2024 को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा साहब द्वारा उच्च न्यायालय के कर्मचारी श्री अनंत राम गौतम, अर्दली की आज हो रही सेवानिवृत्ति के अवसर पर उनकी कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण व उत्कृष्ट सेवा के लिए स्मृति चिन्ह, शॉल व श्रीफल प्रदान करते हुए सम्मानित किया गया तथा उनके भावी स्वस्थ्य जीवन के लिए शुभकामनाएँ दी। उल्लेखनीय है कि श्री अनत राम गौतम आज दिनांक 31.03.2024 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।उन्होंने वर्ष 1995 में म.प्र. उच्च न्यायालय की इंदौर खण्डपीठ से अपनी सेवा प्रारंभ की थी तथा राज्य विभाजन के पश्चात् इस उच्च न्यायालय में अपनी सेवायें प्रदान कर रहे थे।इस अवसर पर संयुक्त रजिस्ट्रार कम पीपीएस श्री एम.वी.एल.एन सुब्रहमन्यम व प्रोटोकॉल अधिकारी श्री आर एस नेगी उपस्थित रहे।
: मतदाताओं को जागरूक करने जिले में विभिन्न स्वीप गतिविधियों का सुव्यवस्थित करे आयोजन – कलेक्टर
Thu, Mar 21, 2024
सक्ती (न्यूज उड़ान ) जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो की अध्यक्षता में जिला स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार आगामी लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनजर सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाताओं में मतदान के प्रति जागरूकता लाने, निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता प्राप्त करने तथा स्वीप कार्ययोजना के तहत् मतदाता जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रमों के बेहतर क्रियान्वयन एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने सभी विभागों के समन्वय के साथ जिले में शत प्रतिशत मतदाताओं को जागरूक करने के निर्देश दिए है। बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्वीप की गतिविधियों को त्योहार में शामिल करते हुए होली मिलन उत्सव व स्वच्छता अभियान चलाये जाने, युवाओ, महिलाओ, दिव्यांगजनों सहित सभी वर्गों को मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने के निर्देश दिए। इसके अलावा कलेक्टर ने मतदाता जागरूकता के लिए समस्त ब्लॉक में मैराथन दौड़, सायकल रैली , मतदान से संबंधित स्टॉल लगाने, रंगोली प्रतियोगिता व बुजुर्ग महिला मतदाता सम्मान, औद्योगिक केन्द्रों में श्रमिको के मध्य संवाद सेतु व शपथ, चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, रक्त दान शिविर में मतदान जागरूकता , शहर के विभिन्न उद्यानों में मतदान जागरूकता संदेश सहित नवाचार करने और जागरूकता की शपथ दिलाने कहा। कलेक्टर ने कम मतदान प्रतिशत वाले क्षेत्रो में विशेष रूप से मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदान का महत्त्व समझाने विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित करने के निर्देश दिये है। बैठक में अपर कलेक्टर श्री बीरेंद्र लकड़ा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अरूण सोम, सक्ती एसडीएम श्री के एस पैकरा, मालखरौदा एस डी एम श्री रूपेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास कुमार, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सूरज सिंह राठौर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा सभी जनपद पंचायतों के सीईओ, निर्वाचन पर्यवेक्षक श्री राधेश्याम साहू, निर्वाचन कार्यालय के श्री श्रवण गभेल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।