: 29 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का होगा आयोजन।
Thu, Aug 29, 2024
सक्ती( न्यूज उड़ान )राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस 29 अगस्त एवं माप अप राउंड 04 सितम्बर 2024 को आयोजित किया जाएगा।इस संबंध में कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा सभी आवश्यक तैयारीयां पूरी कर ली गई है।ज्ञात हो कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का 29 अगस्त 2024 को समस्त आंगनबाड़ी केंद्र, शासकीय विद्यालयों, अनुदान प्राप्त शालाओं, केंद्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी विद्यालयों, महाविद्यालयो, तकनीकी शिक्षा संस्थानों में 1 वर्ष से 19 वर्ष तक के आयु के सभी बच्चों, किशोर/ किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण का स्तर, एनीमिया की रोकथाम बौद्धिक विकास तथा शाला उपस्थिती में सुधार हेतु एवं छुटे हुए बच्चों को 04 सितंबर को कृमि नाशक दवाई खिलाई जावेगी। जिले में 1 साल से 19 साल तक के आयु वर्ग के सभी बच्चों की लक्ष्य जनसंख्या लगभग 277665 है। जिसे एल्बेंडाजोल 400 मिलीग्राम की दवाई 1 से 2 साल तक के बच्चों को आधी गोली चम्मच में घोलकर, 2 से 3 साल तक के बच्चों को पूरी गोली चुराकर चबाकर एवं 3 से 19 साल तक के बच्चों को एक गोली चबाकर खिलाया जावेगा। जिसे सेवा प्रदाता अपने सामने में खिलाने का काम करेंगे। बच्चों में कृमि संक्रमण से शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव के विषय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जानकारी दी गई की कृमि बच्चों में कुपोषण के मुख्य कारक है, शरीर में खून की कमी होने से शरीर कमजोर, थकान महसूस करती है, शरीर का विकास पूर्ण रूप से नहीं होता मानसिक विकास में अवरोध पैदा करती है। कृमि से होने वाले लक्षण में दस्त, पेट दर्द, भूख न लगना, कमजोरी व उल्टी लगना है, कृमि संक्रमण के बचाव हेतु एल्बेंडाजोल की खुराक से कृमि संक्रमण ठीक हो जाती है तथा किसी भी प्रकार की प्रतिकूल परिस्थिति के लिए जिले में 104, 102,108, 112 एवं रिस्पांस टीम उपलब्ध रहेगी।
: आरटीई के तहत शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों से मिले पुलिस अधीक्षक
Tue, Aug 13, 2024
बिलासपुर (न्यूज उड़ान )राज्य शासन द्वारा निः शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान प्राप्त अशासकीय विद्यालयों में आरक्षित सीटों पर कमजोर एवं दुर्बल वर्ग के अलाभित समूह के बच्चों को निःशुल्क प्रवेश दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा इन बच्चों की शिक्षा से संबंधित उनके पालकों को सहायता प्रदान करने तथा पालक, स्कूल प्रबंधन एवं प्रशासन के मध्य समन्वय कर शिक्षा की निरन्तरता हेतु मेंटर नियुक्त करने का आदेश दिया गया है। निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर श्री अवनीश शरण, पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह सहित जिले के 117 आला अधिकारियों को मेंटर नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री सिंह को डी.पी.एस. तिफरा स्कूल का मेंटर नियुक्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आज निरीक्षण के इस क्रम में डी.पी.एस., तिफरा स्कूल पहुंचे। इस दौरान प्राचार्य डी.पी.एस. श्री जसपाल सिंह मथ एवं शिक्षक श्री वृंद उपस्थित थे। स्कूल में आरटीई के परिपालन में अलाभित समूह के बच्चों से मिलकर पुलिस अधीक्षक द्वारा उनका कुशल-क्षेम पूछा गया एवं बच्चों को पढ़-लिख कर समाज एवं परिवार का नाम रौशन करने प्रेरित किया गया। बच्चों को सामाजिक बुराई नशे आदि से दूर रहने, मोबाईल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म में अपना समय बरामद न करने की समझाईश देते हुये स्कूल में अनुशासन का पालन करते हुये पूरा ध्यान पढ़ाई में लगाकर ज्ञानार्जन कर एक बेहतर नागरिक बनने की प्रेरणा दी गई। पुलिस अधीक्षक द्वारा डी.पी.एस. विद्यालय प्रबंधन से भी चर्चा की गई तथा इन विद्यार्थियों के संबंध में किसी भी समस्या को सीधेे संज्ञान में लाने तथा उसका निदान तत्काल करने निर्देशित किया गया। इन बच्चों से समानता का व्यवहार करने व स्कूल के शिक्षा सहित अन्य शैक्षणिक गतिविधियों में शामिल कर उत्साहवर्धन करने के भी निर्देश दिये गये ।
: अवैध गांजा परिवहन पर कार्यवाही थाना डोंगरीपाली।
Sat, Aug 10, 2024
जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा,जिले के सभी थाना चौकी प्रभारीयों को समय-समय पर अवैध गांजा परिवहन एवं शराब के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिया गया है ।जो आज दिनांक 09.08.2024 के सुबह ग्राम बिरनीपाली बेरियर पास मुखबीर की कि सुचना पर कि एक एक काला रंग का बाजाज प्लसर मोटर साईकल कमांक एमपी 34 जेड ए 5388 में सवार व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर सोहेला उड़ीसा से बरमकेला की ओर जाने वाला है। सुचना पर घेराबंदी कर आरोपी सूरज अहिरवाल पिता लचछु अहिरवाल उम्र 32 वर्ष साकिन रायपुर थाना देहात दमोह जिला दमोह म०प्र० से 05 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 100000/- (एक लाख रू.) का बरामद कर जप्त किया गया। तथा घटना में प्रयुक्त वाहन एक काला रंग का बाजाज प्लसर मोटर साईकल कमांक एमपी 34 जेड ए 5388 को जप्त किया गया NDPS ACT के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया। आरोपी द्वारा सोनपुर ओडिसा से दमोह (मध्य प्रदेश) अवैध रुप से मादक पदार्थ गांजा परिवहन किया जा रहा था।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।कार्यवाही में समस्त डोंगरीपाली थाना स्टाफ व आबकारी विभाग बरमकेला व Bis गार्ड का विशेष योगदान रहा।