Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने नेहरू नगर में मनाया 80 वा स्वाधीनता दिवस, सतीश शुक्ला ने किया ध्वजारोहण, बच्चों ने

कोरबा ( दैनिक न्यूज उड़ान) यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया कोरबा यूनिट द्वारा नेहरू नगर, कोरबा में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का आयोजन यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया छत्तीसगढ़ राज्य शाखा के चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:00 बजे यूनिट अध्यक्ष सतीश शुक्ला द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराकर किया गया। इसके पश्चात राष्ट्रगान एवं देशभक्ति गीतों से वातावरण राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत हो उठा।

कल्पना ने मधुर देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया, जबकि आरव, रितिका एवं सिद्धेश ने प्रेरणादायी भाषण देकर स्वतंत्रता दिवस के महत्व और युवा पीढ़ी के कर्तव्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। उत्कृष्ट प्रस्तुति के लिए तीनों प्रतिभागियों को स्मृति-चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्रीमती सुमन सेठ, श्रीमती कुसुम ताम्रकार एवं श्रीमती रीता शर्मा का जन्मदिन भी केक काटकर स्नेहपूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम को श्रीमती स्मिता देशपांडे, डॉ. सुनील सेठ, श्री शैलेश गुप्ता एवं यूनिट अध्यक्ष श्री सतीश शुक्ला ने भी संबोधित किया तथा राष्ट्रभक्ति, एकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया।

कार्यक्रम स्थल की आकर्षक सजावट रितिका, विकास, मायरा, स्वाति एवं कल्पना द्वारा की गई, जिसकी सभी ने सराहना की।

अंत में यूनिट कोषाध्यक्ष श्री पी. एल. मिरेंद्र ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में श्री एवं श्रीमती साहू, शिव, सीमा, श्री एवं श्रीमती देशपांडे, ए. के. पाटी सहित अनेक YHAI सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को मिष्ठान एवं जलपान वितरण के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन