Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

जम्मू/राजौरी : पुंछ और डूंगी कॉलेजों में युवा जागृति 5.0 कार्यक्रम आयोजित।

जम्मू/राजौरी/ दैनिक न्यूज उड़ान

युवाओं में उद्यमिता, स्वरोजगार, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकारी डिग्री कॉलेज पुंछ और एसजी सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी राजौरी में मिशन युवा के तहत ‘युवा जागृति 5.0’ कार्यक्रम आयोजित किए गए।

एसजी सरकारी डिग्री कॉलेज डूंगी में रोजगार विभाग, जम्मू-कश्मीर के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की प्राचार्य प्रो. (डॉ.) चंचल अंग्राल के मार्गदर्शन में किया गया।

उन्होंने युवाओं को ज्ञान, कौशल और सरकारी योजनाओं की जानकारी से सशक्त बनाने पर जोर देते हुए विद्यार्थियों से मिशन युवा के तहत उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मिशन युवा टीम के शफकत मीर, एसबीडीयू समन्वयक और अंकुश सिंह, बीएचडी समन्वयक ने विद्यार्थियों को मिशन युवा के उद्देश्यों, उद्यमिता, स्वरोजगार, कौशल विकास तथा सरकारी सहायता के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि नवाचार, वित्तीय जागरूकता और सही निर्णय लेने की क्षमता युवाओं को सफल उद्यम स्थापित करने में मदद कर सकती है। विद्यार्थियों ने भी विभिन्न सवाल पूछकर उपलब्ध अवसरों और योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम की देखरेख एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. काजल साम्याल ने की।

वहीं, सरकार डिग्री कालेज पुंछ में जिला रोजगार एवं परामर्श केंद्र के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में करीब 100 विद्यार्थियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. जसबीर सिंह ने कहा कि युवाओं को केवल रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनाने के लिए उन्हें ज्ञान, कौशल और उचित अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है।

उन्होंने विद्यार्थियों से नवाचार को अपनाने, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध अवसरों की पहचान करने तथा उद्यमिता और स्वरोजगार को बढ़ावा देने वाली सरकारी योजनाओं का प्रभावी लाभ उठाने का आह्वान किया।

रिशभ शर्मा ने परियोजना प्रस्ताव रिपोर्ट (पीपीआर) के संबंध में जानकारी देते हुए व्यावसायिक विचारों को व्यवहार्य परियोजनाओं में बदलने के महत्व पर प्रकाश डाला। डॉ. सनमीत कौर ने विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

दोनों कार्यक्रमों में विद्यार्थियों को सरकारी सहायता, कौशल विकास, स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों का प्रभावी लाभ उठाने तथा रोजगार तलाशने के साथ-साथ रोजगार सृजनकर्ता बनने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में डॉ. आरती शर्मा, डॉ. योगेश शर्मा, प्रो. मोहम्मद बशारत, डॉ. असरार अहमद मीर, प्रो. वसीम मीर, डॉ. वसीम-उल-हक, डॉ. इम्तियाज अहमद, डॉ. मोहम्मद नवाज मलिक, प्रो. आफिया जमान, डॉ. मुसर्रत जबीन, प्रो. राज कुमार, डॉ. रजनीश कुमार तथा करियर परामर्श एवं प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. अमजद अली बाबर सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट...अनिल भारद्वाज

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन