Saturday 19th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

कोरबा : मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर 358.50 मीटर, 24 घंटे में 18 सेमी की गिरावट। बाढ़ नियंत्रण के लिए 9 गेट खोले गए, हसदेव नदी

कोरबा( दैनिक न्यूज उड़ान)

मिनीमाता बांगो बांध का जलस्तर लगातार घट रहा है।

कोरबा (दैनिक न्यूज उड़ान) आज सुबह 7 बजे के अपडेट के अनुसार बांध का वर्तमान जलस्तर 358.50 मीटर दर्ज किया गया है। बांध में वर्तमान जलभराव क्षमता 93.06% है।

पिछले 24 घंटों में बांध के जलस्तर में 18 सेमी की गिरावट दर्ज की गई है।

प्रशासन द्वारा बाढ़ के पानी को नियंत्रित करने के लिए बांध के 9 रेडियल गेट निर्धारित ऊंचाई तक खोले गए हैं।

गेटों की स्थिति

गेट क्रमांक 2 से 10 तक खोले गए हैं। सबसे अधिक गेट नं. 6 को 2.00 मीटर तक खोला गया है। इसके अलावा गेट नं. 5 और 7 को 1.50 मीटर, गेट नं. 4 और 8 को 1.00 मीटर, गेट नं. 3 और 9 को 0.40 मीटर तथा गेट नं. 2 और 10 को 0.10 मीटर तक खोला गया है।

बांध से कुल 49,484 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। इसमें रेडियल गेटों से 40,484 क्यूसेक और हाइडल पावर प्लांट से 9,000 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। वहीं बांध में पानी की आवक 36,683 क्यूसेक मापी गई है।

प्रशासन का अलर्ट

अधिकारियों के अनुसार बांध के जलस्तर में पिछले 24 घंटे से लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बाढ़ की स्थिति को नियंत्रित रखने के लिए निर्धारित गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है।

नदी किनारे बसे गांवों के निवासियों से प्रशासन ने अपील की है कि वे सतर्क रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन