Sunday 20th of September 2026

ब्रेकिंग

रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं हुआ तो जल्द करेंगे आंदोलन: सांसद ज्योत्सना महंत ।

हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा के जयकारों से गूंजेगी बुंदेली, 19 सितंबर को सजेगा 12वां श्री श्याम अखाड़ा का भव्य दरबार।

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान।

सेवा संकल्प अभियान में स्वर्गीय बिसाहू दास महंत चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल कोरबा में चार कार्यक्रमों से दिया सेवा

सोफे में छिपा बैठा था कोबरा, वन विभाग और RCRS की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू।

: CG ब्रेकिंग : साय के गढ़ में बड़ा उलटफेर! भारी मतों से जीते कांग्रेस के विनय, भूपेश बघेल ने कही ये बात…

छत्तीसगढ़ (.जशपुर.) ( न्यूज उड़ान ): साय के गढ़ में बड़ा उलटफेर कुनकरी नगर पंचायत में हुआ है। सीएम विष्णुदेव साय की नगर पंचायत में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। कुनकरी नगर पंचायत में कांग्रेस के उम्मीदवार ने जीत का परचम लहराया है। वहीं कांकेर नगर पालिका सीट पर पहली बार बीजेपी का कब्जा हुआ है। भाजपा के अरुण कौशिक पालिका अध्यक्ष बन गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नगरीय निकाय में भाजपा लहर के बावजूद कुनकुरी में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस ने विनय शील को चुनावी मैदान में उतारा था, जिन्होंने भाजपा के सुतबल यादव को हरा दिया है। अब विनय शील नगर पंचायत अध्यक्ष के नए अध्यक्ष होंगे। इतने वोटों से जीते कांग्रेस उम्मीदवार जशपुर जिले की कुनकुरी नगर पंचायत से कांग्रेस के विनय सिंह ने 77 वोटों से जीते दर्ज की है। बीजेपी और कांग्रेस के दिग्गजों ने यहां जमकर चुनाव प्रचार किया था। हालांकि यहां से कांग्रेस ने बाजी मारकर सभी को चौंका दिया है। बता दें कि जशपुर नगरपालिका परिषद के 20 वार्डों में कांग्रेस को 1, 1 निर्दलीय और 18 पर भाजपा की जीत हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री के अहम राजनीति सलाहकार रहे विनय विनय शील प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अहम राजनीति सलाहकार रहे हैं। इसके अलावा दिल्ली में अन्ना हजारे के साथ किसान आंदोलन से जुड़कर काम किया है, वे राहुल गांधी के साथ भारत जोड़ो पदयात्रा में शामिल रहते हुए पदयात्रा कर चुके हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन